सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार (Disha Parmar) की दुनिया अपनी बेटी नव्या (Navya) के इर्द गिर्द ही घूमती है. दोनों अपनी बेटी के साथ लाइफ का बेस्ट टाइम एंजॉय कर रहे हैं. फिलहाल तो कपल सेलिब्रेशन के मूड में है, क्योंकि उनकी लाडली नव्या तीन साल (Navya Turns three) की हो गई हैं और कपल ने आधी रात को केक काटकर बेटी का बर्थडे सेलिब्रेट (Disha Parmar-Rahul Vaidya Daughter’s Birthday celebration) किया जिसकी क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

कल यानी 20 सितंबर को दिशा परमार और राहुल वैद्य ने बेबी गर्ल नव्या का थर्ड बर्थडे था और हर साल अपनी लाडली का बर्थडे धूमधाम से मनाने वाले राहुल और दिशा ने सिंपल तरीके से घर पर ही नव्या का बर्थडे सेलिब्रेट किया. उनकी फैमिली और कुछ क्लोज लोग इस सेलिब्रेशन में शामिल हुए.

दिशा परमार के करीबियों ने इंस्टाग्राम पर उनकी बिटिया रानी के तीसरे जन्मदिन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में राहुल और दिशा दोनों ही नव्या पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों में नव्या ने व्हाइट रंग की प्यारी ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वह बेहद क्यूट लग रही हैं. दिशा ने खुद इस प्री बर्थडे सेलिब्रेशन की कोई तस्वीर नहीं शेयर की है, जिसके बाद फैंस अंदाज़ा लगा रहे हैं कि नव्या का ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन होगा, इसके बाद ही दिशा और राहुल सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करेंगे.

सेलेब्स और फैंस ने भी नव्या को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर नव्या के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें वायरल हैं, जिसमें नव्या की क्यूटनेस लोगों का दिल चुरा रही है. यूजर्स इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. साथ ही वो नव्या को बर्थडे पर बधाइयां और ब्लेसिंग्स दे रहे हैं.

राहुल वैद्य और दिशा परमान ने 21 जुलाई साल 2021 में शादी की थी. वहीं शादी के दो साल बाद कपल ने बेटी का वेलकम किया. बता दें कि दिशा को राहुल ने बिग बॉस के घर में शादी के लिए प्रपोज किया था. दोनों की जोड़ी पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं.

