Close

तीन साल की हुई राहुल वैद्य-दिशा परमार की बेटी नव्या, कपल ने आधी रात को केक काटकर सेलिब्रेट किया लाडली का बर्थडे, देखें तस्वीरें (Rahul Vaidya and Disha Parmar’s daughter Navya turns Three, Couple celebrate daughter’s birthday with family and friends)

सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार (Disha Parmar)  की दुनिया अपनी बेटी नव्या (Navya) के इर्द गिर्द ही घूमती है. दोनों अपनी बेटी के साथ लाइफ का बेस्ट टाइम एंजॉय कर रहे हैं. फिलहाल तो कपल सेलिब्रेशन के मूड में है, क्योंकि उनकी लाडली नव्या तीन साल (Navya Turns three) की हो गई हैं और कपल ने आधी रात को केक काटकर बेटी का बर्थडे सेलिब्रेट (Disha Parmar-Rahul Vaidya Daughter’s Birthday celebration)  किया जिसकी क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

Rahul Vaidya and Disha Parmar

 

कल यानी 20 सितंबर को दिशा परमार और राहुल वैद्य ने बेबी गर्ल नव्या का थर्ड बर्थडे था और हर साल अपनी लाडली का बर्थडे धूमधाम से मनाने वाले राहुल और दिशा ने सिंपल तरीके से घर पर ही नव्या का बर्थडे सेलिब्रेट किया. उनकी फैमिली और कुछ क्लोज लोग इस सेलिब्रेशन में शामिल हुए.

Rahul Vaidya and Disha Parmar

दिशा परमार के करीबियों ने इंस्टाग्राम पर उनकी बिटिया रानी के तीसरे जन्मदिन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में राहुल और दिशा दोनों ही नव्या पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों में नव्या ने व्हाइट रंग की प्यारी ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वह बेहद क्यूट लग रही हैं. दिशा ने खुद इस प्री बर्थडे सेलिब्रेशन की कोई तस्वीर नहीं शेयर की है, जिसके बाद फैंस अंदाज़ा लगा रहे हैं कि नव्या का ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन होगा, इसके बाद ही दिशा और राहुल सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करेंगे.

Rahul Vaidya and Disha Parmar

सेलेब्स और फैंस ने भी नव्या को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर नव्या के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें वायरल हैं, जिसमें नव्या की क्यूटनेस लोगों का दिल चुरा रही है. यूजर्स इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. साथ ही वो नव्या को बर्थडे पर बधाइयां और ब्लेसिंग्स दे रहे हैं.

Rahul Vaidya and Disha Parmar

राहुल वैद्य और दिशा परमान ने 21 जुलाई साल 2021 में शादी की थी. वहीं शादी के दो साल बाद कपल ने बेटी का वेलकम किया. बता दें कि दिशा को राहुल ने बिग बॉस के घर में शादी के लिए प्रपोज किया था. दोनों की जोड़ी पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं.

Disha Parmar

Share this article