Close

माथे पर तिलक, हाथों में फूल… शाहरुख खान ने फैमिली के साथ किया लालबाग के राजा का दर्शन, आरती में हुए शामिल, भक्ति में लीन होकर लिया बप्पा का आशीर्वाद (Tilak On Forehead… Flowers For Bappa… Shah Rukh Khan Visits Lalbaugcha Raja With Gauri And Suhana Khan, Takes Part In Aarti)

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) हर साल गणेशोत्सव मनाते हैं. वो पूरे श्रद्धा भाव से घर पर गणपति बप्पा का स्वागत करते हैं और गणपति दर्शन करने भी जाते हैं. कल देर रात किंग खान पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) और बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) के साथ मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के गणपति के दर्शन (Shah Rukh Khan Visits Lalbaugcha Raja) करने पहुंचे, जहां से उनकी कई तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इस दौरान उनकी मैनेजर पूजा ददलानी (Pooja Dadlani) भी मौजूद थीं.

Shah Rukh Khan Visits Lalbaugcha Raja

ये तो सभी जानते हैं कि किंग खान सभी धर्मों को मानते हैं. वो मुस्लिम हैं. वहीं गौरी हिंदू हैं. कपल ने अपने तीनों बच्चों को अलग-अलग धार्मिक परंपराओं की सीख दी है. उनके घर में हर साल बप्पा विराजते हैं. अपने एक पुराने इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि उनके घर में भगवान लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति के सामने कुरान शरीफ रखी है. हर साल की तरह इस साल भी गणेश चतुर्थी के मौके पर शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी और बेटी सुहाना के साथ लालबागचा राजा मंदिर में बप्पा के दर्शन करने पहुंचे. शाहरुख ने बप्पा के सामने मत्था टेका और उनका आशीर्वाद (Shah Rukh Khan seeks blessings of Bappa) लिया.

Shah Rukh Khan Visits Lalbaugcha Raja

ब्लू रंग की पठानी पहने शाहरुख खान के चेहरे पर भारी भीड़ के बावजूद बप्पा के दर्शन करने की खुशी साफ झलक रही थी. माथे पर तिलक और हाथ में दूर्वा लिए उन्होंने लालबाग के राजा के चरणों में शीश नवाया. इसके बाद बप्पा के चरणों में फूल और दूर्वा भी अर्पित किया. इतना ही नहीं, उन्होंने पूरे भक्तिभाव से शाम की आरती में भी हिस्सा लिया और पूरी आरती के दौरान भक्ति में लीन दिखाई दिए.

Shah Rukh Khan Visits Lalbaugcha Raja

लालबाग से किंग खान के कई वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जहां कभी वो बप्पा की भक्ति में डूबे, कभी वाइफ गौरी और बेटी सुहाना की केअर करते तो अभी फैंस को ग्रीट करते नज़र आए. किंग खान ने अपने जेस्चर से एक बार फिर सबका दिल जीत लिया.

Shah Rukh Khan Visits Lalbaugcha Raja

यह पहली बार नहीं है जब शाहरुख लालबागचा राजा गए हैं. 2023 में भी वो अपने छोटे बेटे अबराम और पूजा ददलानी के साथ इस मशहूर पंडाल गए थे. कुछ दिन पहले, X पर #askSRK सेशन के दौरान एक फैन ने जब उनसे उनके परिवार के गणपति सेलिब्रेशन के बारे में पूछा तो शाहरुख ने बताया, “पत्नी आरती करती हैं और फिर प्रार्थना करती हैं और आज रात विसर्जन होगा. बच्चे और दोस्त इकट्ठा होते हैं और खूब हंसते हैं. बहुत सिंपल और फैमिली टाइम होता है.”

Shah Rukh Khan Visits Lalbaugcha Raja

Share this article