इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi sawant) ने गोविंदा (Govinda) वाइफ सुनीता आहूजा (wife Sunita Ahuja) की बजाय रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी (Rumoured Girlfriend Komal Rani) के साथ लालबागचा के राजा के दर्शन करने पहुंचे गोविंदा के वीडियो कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने अब गोविंदा पर तंज कसते हुए कहा कि ये बहुत गलत बात है.

पिछले 2 दिन से सोशल मीडिया पर गोविंदा के अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी के साथ लालबागचा राजा के गणपति बप्पा के दर्शन करने के वीडियो घूम रहे हैं. ड्रामा क्वीन राखी ने इन वीडियो को देखने के बाद अपना रिएक्शन दिया है. राखी ने गोविंदा के अपनी वाइफ सुनीता आहूजा की बजाय दूसरी औरत के साथ फेमस गणपति पंडाल जाने पर सवाल उठाए हैं.

एक वीडियो में राखी ने गोविंदा को संबोधित करते हुए कहा है – ये बहुत गलत बात है गोविंदा जी. अपनी बीवी को ले के जाना चाहिए. जिसके साथ आपने 40 साल बिताए हैं. अरे चींचीं भैया, क्या हो गया है आपको? इतने बड़े लाल बागचा के गणपति में आप वो रूपा, कोमल… को लेकर गए.

एक और वीडियो में राखी ने गोविंदा से ये सवाल पूछा है – कौन है वो? आप अपनी बीवी को घुमाओ न, सुनीता जी को..

राखी ने गोविंदा को सुनीता के साथ 40 साल बिताए समय और उनके दोनों बच्चों की याद दिलाते हुए कहा- वो खामोश हो गई है. सुबह का भुला शाम को घर आ जाए तो उसको भुला नहीं कहते. आप भी सब कुछ भूल जाओ यार.

