Close

सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने सेलिब्रेट किया बेटी इनाया का 9th बर्थडे, पिंक थीम वाली बर्थडे पार्टी में शामिल हुए सैफ अली खान और शर्मिला टैगोर, पार्टी में नजर नहीं आईं करीना कपूर (Soha Ali Khan, Kunal Kemmu celebrate daughter Inaaya’s pink-themed 9th birthday with Saif Ali Khan, Sharmila Tagore; Kareena misses celebration)

सोहा अली खान और कुणाल खेमू (Soha Ali Khan And Kunal Khemu) की बेटी इनाया नौमी खेमू (Inaya Naumi Khemu) 29 सितंबर को 9 साल की हो गई हैं. सेलिब्रेटी कपल की बेटी की बर्थडे पार्टी में पूरा पटौदी परिवार 3के साथ नजर आया. लेकिन इस सेलिब्रेशन में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) कहीं नजर नहीं आईं.

Soha Ali Khan

सैफ अली खान और सोहा अली खान की बहन सबा अली खान ने अपनी भांजी इनाया नौमी खेमू के इंटीमेट बर्थडे पार्टी की झलक दिखाई है. इनाया की बर्थडे पार्टी में पूरी पटौदी फैमिली शामिल हुई. बस करीना कपूर खान कहीं नजर नहीं आईं.

Soha Ali Khan and Kunal Kemmu with daughter Inaaya

सबा ने अपने इंस्टाग्राम पर इनाया के इंटीमेट बर्थडे पार्टी की 2 तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सब ने कैप्शन में लिखा है – इन्निजान मस्ती, खुशी, और हंसी के पल! हमारी बेटी 9 साल की हो गई है. माशा अल्लाह. लव यू माय मंचकिन. तुम हमेशा मेरी बेबी ही रहोगी और तुम्हारे कजिन्स भी.

Soha Ali Khan

इनाया की पिंक थीम वाली बर्थडे पार्टी में सिर्फ फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए. पार्टी का डेकोरेशन बहुत खूबसूरत था, डिस्को और डांस के कॉन्सेप्ट वाली पार्टी पर ‘इनाया’ नाम लिखा हुआ था.

Soha Ali Khan and Kunal Kemmu with daughter Inaaya

इन तस्वीरों में इनाया अपने बर्थडे केक के पास पोज़ देती हुई नज़र आ रही हैं. साथ में मॉम सोहा अली खान, मामा सैफ अली, नानी शर्मिला टैगोर और कज़िन तैमूर-जेह भी नजर आ रहे हैं.

 

Soha Ali Khan

सबा ने तस्वीरों के साथ एक दिल को छू लेने वाला नोट भी लिखा जिसमें करीना कपूर खान को टैग किया. सबा ने लिखा – इस गैदरिंग मे करीना नहीं आ पाईं, उनकी कमी बहुत महसूस हुई. वे अपने अपकमिंग चैट शो की शूटिंग में बिजी थीं.

Soha Ali Khan and Kunal Kemmu with daughter Inaaya

करीना ने इनाया के लिए सोशल मीडिया पर एक स्वीट नोट शेयर किया है, जिसमें लिखा – हैप्पी बर्थडे इनाया, ब्यूटीफुल प्रिंसेस, हम आपसे प्यार करते हैं. आज का दिन तुम्हारे लिए बेस्ट हो और डांस पार्टी भी सबसे कूल हो..

Share this article