सोहा अली खान और कुणाल खेमू (Soha Ali Khan And Kunal Khemu) की बेटी इनाया नौमी खेमू (Inaya Naumi Khemu) 29 सितंबर को 9 साल की हो गई हैं. सेलिब्रेटी कपल की बेटी की बर्थडे पार्टी में पूरा पटौदी परिवार 3के साथ नजर आया. लेकिन इस सेलिब्रेशन में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) कहीं नजर नहीं आईं.

सैफ अली खान और सोहा अली खान की बहन सबा अली खान ने अपनी भांजी इनाया नौमी खेमू के इंटीमेट बर्थडे पार्टी की झलक दिखाई है. इनाया की बर्थडे पार्टी में पूरी पटौदी फैमिली शामिल हुई. बस करीना कपूर खान कहीं नजर नहीं आईं.

सबा ने अपने इंस्टाग्राम पर इनाया के इंटीमेट बर्थडे पार्टी की 2 तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सब ने कैप्शन में लिखा है – इन्निजान मस्ती, खुशी, और हंसी के पल! हमारी बेटी 9 साल की हो गई है. माशा अल्लाह. लव यू माय मंचकिन. तुम हमेशा मेरी बेबी ही रहोगी और तुम्हारे कजिन्स भी.

इनाया की पिंक थीम वाली बर्थडे पार्टी में सिर्फ फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए. पार्टी का डेकोरेशन बहुत खूबसूरत था, डिस्को और डांस के कॉन्सेप्ट वाली पार्टी पर ‘इनाया’ नाम लिखा हुआ था.

इन तस्वीरों में इनाया अपने बर्थडे केक के पास पोज़ देती हुई नज़र आ रही हैं. साथ में मॉम सोहा अली खान, मामा सैफ अली, नानी शर्मिला टैगोर और कज़िन तैमूर-जेह भी नजर आ रहे हैं.

सबा ने तस्वीरों के साथ एक दिल को छू लेने वाला नोट भी लिखा जिसमें करीना कपूर खान को टैग किया. सबा ने लिखा – इस गैदरिंग मे करीना नहीं आ पाईं, उनकी कमी बहुत महसूस हुई. वे अपने अपकमिंग चैट शो की शूटिंग में बिजी थीं.

करीना ने इनाया के लिए सोशल मीडिया पर एक स्वीट नोट शेयर किया है, जिसमें लिखा – हैप्पी बर्थडे इनाया, ब्यूटीफुल प्रिंसेस, हम आपसे प्यार करते हैं. आज का दिन तुम्हारे लिए बेस्ट हो और डांस पार्टी भी सबसे कूल हो..
