Close

गोपी बहू देवोलीना भट्टाचार्जी मुस्लिम पति शहनवाज और बेटे संग की सत्यनारायण पूजा, कपल एक साथ हवन-पूजा और आरती करते आए नज़र (Gopi Bahu Devoleena Bhattacharjee performs Satyanarayan Pooja with husband Shanwaz Shaikh and son, Couple does Hawan and Aarti together)

टेलीविजन की गोपी बहू (Gopi Bahu) देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने जब से शहनवाज (Shahnawaz) संग शादी रचाई है तब से वो अपने पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा निशाने पर रहती हैं. मुस्लिम संग उनकी शादी को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोल  (Devoleena Bhattacharjee gets brutally trolled) किया जाता है. लेकिन इन सबकी परवाह किए बिना वो फैमिली के साथ लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं. इंटरफेथ मैरेज के बाद भी देवोलीना सारे हिन्दू फेस्टिवल उतने ही धूमधाम से मनाती हैं, जिसमें उनके मुस्लिम पति शहनवाज (Shanwaz Shaikh) भी दिल से हिस्सा लेते हैं. इस बीच देवोलीना ने सोशल मीडिया पर पूजा की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें शहनवाज बढ़चढ़कर हिस्सा लेते नज़र आ रहे हैं, जिसे देखकर फैंस खुश हो गए हैं.

Devoleena Bhattacharjee

देवोलीना हर साल गणेश चतुर्थी फेस्टिवल (Devoleena Bhattacharjee celebrating Ganesh Chaturthi) भी मनाती हैं और घर में गणपति बप्पा की मूर्ति को विराजमान करती हैं. इस साल भी देवोलीना के घर गणेश जी (Devoleena Bhattacharjee Welcomes Ganpati Bappa) विराजे थे. इस मौके पर देवोलीना ने घर पर सत्यनारायण की पूजा (Devoleena Bhattacharjee performs Satyanarayan Pooja) भी रखी थी, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं, जिसे देखकर लोग उनके मुस्लिम पति की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

Devoleena Bhattacharjee

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि शहनवाज देवोलीना के साथ हाथ जोड़कर बैठे हैं और सत्यनारायण की कथा सुन रहे हैं. दोनों ने एक साथ हवन भी किया. वहीं शहनवाज हाथ में आरती की थाल लिए आरती करते भी नज़र आ रहे हैं.

Devoleena Bhattacharjee

वहीं उनके बेटे जॉय भी पूजा आरती एन्जॉय करते दिख रहे हैं.

Devoleena Bhattacharjee

सत्यनारायण पूजा में देवोलीना की पूरी फैमिली भी शामिल हुई. एक्ट्रेस ने फैमिली के साथ भी तस्वीरें शेयर की हैं.

Devoleena Bhattacharjee

फैंस अब देवोलीना की इस पोस्ट को जमकर लाइक कमेन्ट कर रहे हैं और उनकी तस्वीरों पर प्यार लुटा रहे हैं. फैंस का कहना है कि देवोलीना मुस्लिम से शादी करने के बावजूद अपने त्योहार और संस्कार नहीं भूली हैं और सारे हिन्दू त्योहार मनाती हैं. देवोलीना की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बंटोर रही हैं.

Share this article