टेलीविजन की गोपी बहू (Gopi Bahu) देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने जब से शहनवाज (Shahnawaz) संग शादी रचाई है तब से वो अपने पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा निशाने पर रहती हैं. मुस्लिम संग उनकी शादी को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोल (Devoleena Bhattacharjee gets brutally trolled) किया जाता है. लेकिन इन सबकी परवाह किए बिना वो फैमिली के साथ लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं. इंटरफेथ मैरेज के बाद भी देवोलीना सारे हिन्दू फेस्टिवल उतने ही धूमधाम से मनाती हैं, जिसमें उनके मुस्लिम पति शहनवाज (Shanwaz Shaikh) भी दिल से हिस्सा लेते हैं. इस बीच देवोलीना ने सोशल मीडिया पर पूजा की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें शहनवाज बढ़चढ़कर हिस्सा लेते नज़र आ रहे हैं, जिसे देखकर फैंस खुश हो गए हैं.

देवोलीना हर साल गणेश चतुर्थी फेस्टिवल (Devoleena Bhattacharjee celebrating Ganesh Chaturthi) भी मनाती हैं और घर में गणपति बप्पा की मूर्ति को विराजमान करती हैं. इस साल भी देवोलीना के घर गणेश जी (Devoleena Bhattacharjee Welcomes Ganpati Bappa) विराजे थे. इस मौके पर देवोलीना ने घर पर सत्यनारायण की पूजा (Devoleena Bhattacharjee performs Satyanarayan Pooja) भी रखी थी, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं, जिसे देखकर लोग उनके मुस्लिम पति की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि शहनवाज देवोलीना के साथ हाथ जोड़कर बैठे हैं और सत्यनारायण की कथा सुन रहे हैं. दोनों ने एक साथ हवन भी किया. वहीं शहनवाज हाथ में आरती की थाल लिए आरती करते भी नज़र आ रहे हैं.

वहीं उनके बेटे जॉय भी पूजा आरती एन्जॉय करते दिख रहे हैं.

सत्यनारायण पूजा में देवोलीना की पूरी फैमिली भी शामिल हुई. एक्ट्रेस ने फैमिली के साथ भी तस्वीरें शेयर की हैं.

फैंस अब देवोलीना की इस पोस्ट को जमकर लाइक कमेन्ट कर रहे हैं और उनकी तस्वीरों पर प्यार लुटा रहे हैं. फैंस का कहना है कि देवोलीना मुस्लिम से शादी करने के बावजूद अपने त्योहार और संस्कार नहीं भूली हैं और सारे हिन्दू त्योहार मनाती हैं. देवोलीना की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बंटोर रही हैं.
