भोजपुरी एक्ट्रेस और पॉपुलर यूट्यूबर संभावना सेठ (Sambhavna Seth) इस समय लाइफ के हैप्पी फेज में हैं. शादी के 10 साल बाद संभावना जून 2026 में जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं. संभावना और उनके पति अविनाश (Avinash Dwivedi) ने सरोगेसी के जरिए बेटा और बेटी का वेलकम किया, जिनका नाम उन्होंने युगार्थ (Yugaarth) और ध्वजा (Dhwajah) रखा है. गणेश चतुर्थी के दिन उन्होंने अपने ट्विन्स का फेस रिवील किया और इसके बाद से ही लगातार वो अपने व्लोग में अपने बेबीज़ के क्यूट मोमेंट्स शेयर कर रहे हैं और अपने फैंस को विजुअल ट्रीट दे रहे हैं.

अब संभावना ने युगार्थ और ध्वजा के साथ प्यारा सा फोटोशूट (Sambhavna Seth’s photo shoot with twins) किया है, जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की है और एक झलक अपने व्लोग में भी दिखाई है.

संभावना और अविनाश ने अपने ट्विन्स के साथ बॉलीवुड स्टाइल फ़ोटोशूट किया है. ज़फोटोज़ में युगार्थ और ध्वजा ब्लू एंड व्हाइट कॉम्बिनेशन में ड्रेस पहने हुए हैं और दोनों ने कैप लगा रखी है.

व्लोग में अविनाश अपने बेबीज़ पर प्यार लुटाते नज़र आ रहे हैं. वो कहते हैं कि युगार्थ तो बिल्कुल शाहरुख लग रहा है और ध्वजा दिव्या भारती की तरह प्यारी लग रही है.

संभावना ने अपने बेबीज़ को गोद में लेकर खूब सारे पोज़ भी दिए, जो उन्होंने अब सोशल मीडिया शेयर किए हैं.

फैंस अब इन तस्वीरों पर प्यार लुटा रहे हैं और ध्वजा और युगार्थ को ‘लिटिल स्टार’ और बेबी फैशन आइकॉन बता रहे हैं.

बता दें कि मां बनने के लिए संभावना ने काफी मुश्किलें झेली थीं. उनके 7-8 IVF फेल हुए, मिसकैरेज हुए. तमाम मुश्किलों के बाद आखिरकार एक्ट्रेस की सूनी गोद भर गई. दो बच्चों के आने से संभावना के घर में खुशियों का माहौल है. पूरा परिवार बच्चों संग अपने हर पल को यादगार बना रहे हैं.
