Close

संभावना सेठ ने अपने जुड़वां बच्चों के साथ किया बॉलीवुड स्टाइल फोटोशूट… बेहद क्यूट लगे युगार्थ बने शाहरुख, ध्वजा बनी दिव्या भारती (Sambhavna Seth’s bollywood style photo shoot with her twin babies, Yugaarth dresses like Shah Rukh and Dhwajah dresses like Divya Bharti)

भोजपुरी एक्ट्रेस और पॉपुलर यूट्यूबर संभावना सेठ (Sambhavna Seth) इस समय लाइफ के हैप्पी फेज में हैं. शादी के 10 साल बाद संभावना जून 2026 में जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं. संभावना और उनके पति अविनाश (Avinash Dwivedi) ने सरोगेसी के जरिए बेटा और बेटी का वेलकम किया, जिनका नाम उन्होंने युगार्थ (Yugaarth) और ध्वजा (Dhwajah) रखा है. गणेश चतुर्थी के दिन उन्होंने अपने ट्विन्स का फेस रिवील किया और इसके बाद से ही लगातार वो अपने व्लोग में अपने बेबीज़ के क्यूट मोमेंट्स शेयर कर रहे हैं और अपने फैंस को विजुअल ट्रीट दे रहे हैं.

Sambhavna Seth

अब संभावना ने युगार्थ और ध्वजा के साथ प्यारा सा फोटोशूट (Sambhavna Seth’s photo shoot with twins) किया है, जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की है और एक झलक अपने व्लोग में भी दिखाई है.

Sambhavna Seth with her twin kids

संभावना और अविनाश ने अपने ट्विन्स के साथ बॉलीवुड स्टाइल फ़ोटोशूट किया है. ज़फोटोज़ में युगार्थ और ध्वजा ब्लू एंड व्हाइट कॉम्बिनेशन में ड्रेस पहने हुए हैं और दोनों ने कैप लगा रखी है.

Sambhavna Seth with her twin kids

व्लोग में अविनाश अपने बेबीज़ पर प्यार लुटाते नज़र आ रहे हैं. वो कहते हैं कि युगार्थ तो बिल्कुल शाहरुख लग रहा है और ध्वजा दिव्या भारती की तरह प्यारी लग रही है.

Sambhavna Seth with her twin kids

संभावना ने अपने बेबीज़ को गोद में लेकर खूब सारे पोज़ भी दिए, जो उन्होंने अब सोशल मीडिया शेयर किए हैं.

Sambhavna Seth with her twin kids

फैंस अब इन तस्वीरों पर प्यार लुटा रहे हैं और ध्वजा और युगार्थ को ‘लिटिल स्टार’ और बेबी फैशन आइकॉन बता रहे हैं.

Sambhavna Seth with her twin kids

बता दें कि मां बनने के लिए संभावना ने काफी मुश्किलें झेली थीं. उनके 7-8 IVF फेल हुए, मिसकैरेज हुए. तमाम मुश्किलों के बाद आखिरकार एक्ट्रेस की सूनी गोद भर गई. दो बच्चों के आने से संभावना के घर में खुशियों का माहौल है. पूरा परिवार बच्चों संग अपने हर पल को यादगार बना रहे हैं.

Share this article