दो दिलचस्प फिल्में रिलीज हुईं और दे रही हैं एक-दूसरे को बराबर की टक्कर. जी हां, अजय देवगन, तब्बू, जयदीप अहलावत अभिनीत एक्शन और रोमांच से भरपूर ‘दृश्यम- द कंक्लूजन’ जहां ‘दृश्यम’ मूवी फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी, वैसे कहा जा रहा है कि आख़िरी कड़ी है. वहीं वीर पहाड़िया, आफिया सैयद, अपारशक्ति खुराना, निखिल विजय स्टारर ‘प्रेम कीटाणु’ विशुद्ध प्रेम कहानी है, जो कॉलेज की नोक-झोंक, हॉस्टल लाइफ, करियर, जॉब की टेंशन से लेकर प्रेम के त्रिकोण से होकर गुज़रती है.

अजय देवगन एक बार फिर पूरे रंग में रंगे दिखें. विजय सालगांवकर की भूमिका को उन्होंने इस कदर जिया है कि ‘दृश्यम’ पहले और दूसरे के बाद तीसरे पार्ट में भी उन्हें लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है. वैसे भी दर्शकों को सस्पेंस, क्राइम से जुड़ी थ्रिलर फिल्में ख़ूब पसंद आती हैं.
एक बार फिर अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरण, जयदीप अहलावत ने कमाल दिखाया है. जहां पिछली बार अक्षय खन्ना ने अपनी पुलिसिया व जासूसी के जलवे दिखाए थे, वहीं पार्ट 3 में यही जादूगरी जयदीप अहलावत ने दिखाई है.

बकौल अजय देवगन के यह इस फिल्म की आख़िरी कड़ी होनी चाहिए, लेकिन मेकर्स ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं. शायद हो सकता है फिल्म के सुपर-डुपर हिट हो जाने पर इसका अगला पार्ट भी बन जाए.
यदि फिल्म कें कलाकारों के अभिनय की बात करें तो अजय देवगन से लेकर रजत कपूर, इशिता दत्ता, प्रकाश राज, तब्बू, जयदीप अहलावत, श्रिया सरन तक ने प्रभावित किया है. ढाई घंटे की फिल्म बांधे रखती है.
मनोज मुंतशिर, आमिल कीयान खान और कर्मा ने गीत अर्थपूर्ण दिए हैं. उस पर संगीतकार रवि बसरुर, कर्मा, रोचक कोहली की तिकड़ी अलग रंग जमाति है,

स्टार स्टूडियो 18 के बैनर तले कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक, आलोक जैन, अजीत अंधारे द्वारा निर्मित ‘दृश्यम- द कंक्लूजन’ के शुरुआती रिस्पांस देखते हुए लग रहा है कि ये लंबी रेस का घोड़ा साबित होगी, पर सब कुछ ऑडियंस पर भी निर्भर करता है कि वे इसे कितना अपना प्यार देते हैं.
Photo Courtesy,: Social Media
