Close

नवरात्रि में तमन्ना भाटिया ने घर में रखी माता की चौकी, माता के भजनों पर झूमती-गाती भक्ति में लीन हुईं एक्ट्रेस, लगाए जयकारे (Tamannaah Bhatia shares glimpses of Mata Ki Chowki, Actress is seen offering prayers and soaking in the devotion)

साउथ इंडस्ट्री से निकलकर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) आजकल कुछ ज़्यादा स्पिरिचुअल हो गई हैं. जब भी अपने बिजी शेड्यूल से उन्हें समय मिलता है, वो स्प्रिचुअल जर्नी पर निकल जाती हैं. वो अपने घर पर भी अक्सर पूजा पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन करती हैं. फिलहाल जबकि देशभर में नवरात्रि (Navratri) की धूम मची हुई है. ऐसे में  तमन्ना भाटिया ने नवरात्रि के पहले दिन अपने घर पर माता की चौकी (Mata ki chowki) रखी, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

तमन्ना भाटिया हर साल नवरात्रि में अपने घर में माता की चौकी रखती हैं. इस साल भी उन्होंने घर पर माता की चौकी रखी, जिसमें उनके पैरेंट्स भी शामिल हुए. लाल रंग की साड़ी और चुनरी ओढ़े तमन्ना पूरी तरह देवी मां की भक्ति में लीन नज़र आ रही हैं. मां के भजनों पर वो झूमती-गाती दिखाई दे रही हैं. उनके साथ उनके पेरेंट्स भी माता की चौकी के आनंद में लीन दिख रहे हैं. तमन्ना पैरेंट्स के साथ आरती में भी शामिल हुईं.

तमन्ना ने सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें उनके साथ मृणाल ठाकुर भी भजन गाती दिख रही हैं. इस मौके पर तमन्ना इमोशनल होती भी नज़र आईं. उन्होंने माता की चौकी के पोस्ट के साथ भावुक मैसेज लिखा है और बताया कि लगातार 5 घंटे तक चले इस कार्यक्रम में उन्हें शांति और आध्यात्मिक अनुभव मिला.

तमन्ना ने लिखा, भजनों की गूंज और माता रानी की कहानियों के जरिए उन्हें ऐसा लगा जैसे वे वैष्णो देवी पहुंच गई हों. इन भजनों की  सबसे खूबसूरत बात ये है कि इसमें दो अलग-अलग एहसास एक साथ मिलते हैं. एक तरफ संगीत की धुनें गूंजती हैं, माहौल में एनर्जी होती है और हर तरफ भक्ति का रंग नजर आता है. वहीं, दूसरी तरफ मन के अंदर एक गहरी शांति महसूस होने लगती है. संगीत, प्रार्थना और मां के प्रति समर्पण से भरे ये पांच घंटे ऐसे लगे, जैसे वक्त थम गया हो और सब कुछ एक ही पल में सिमट गया हो.”

तमन्ना के इस स्पिरिचुअल साइड को देखकर अब फैंस इम्प्रेस हो रहे हैं और उनके इस पोस्ट पर रिएक्शन दे रहे हैं.  साथ ही तमन्ना पर खूब प्यार भी लुटा रहे हैं.

Share this article