Close

अपने ‘डियरेस्ट पा’ अमिताभ बच्चन के 84वें बर्थडे पर ऐश्वर्या राय ने लिखा स्वीट नोट, एक्ट्रेस ने शेयर की आराध्य बच्चन के साथ अनसीन फोटोज (Aishwarya Rai pens sweet note for ‘dearest pa’ Amitabh Bachchan on his 84th birthday, shares his unseen pic with Aaradhya Bachchan)

बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के 84वें बर्थडे (84th Birthday) पर बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय ने उन्हें बर्थडे विश किया है. ऐश्वर्या राय ने सोशल मीडिया पर आराध्य बच्चन के साथ बिग बी की अनसीन फोटो शेयर की. एक्ट्रेस की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.Aishwarya Rai Family

बता दें कि अमिताभ बच्चन को बर्थडे विश करने वालों में सिर्फ ऐश्वर्या राय ही अकेली नहीं थीं, संजय दत्त, चिरंजीवी, प्रभास, अनुपम खेर, अजय देवगन, फराह खान, काजोल और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे कई सेलेब्रिटीज़ ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर विश किया.

Aishwarya Rai

बॉलीवुड के बिग बी बीते कल, रविवार 11 अक्टूबर को 84 साल के हो गए. सुपर स्टार के फैंस और बॉलीवुड सेलिब्रेटी ने उन्हें सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया. कुछ फैंस ऐसे भी थे जो उनके मुंबई में उनके घर जलसा के बाहर अमिताभ बच्चन से मिलने के लिए इंतजार कर रहे थे. लेकिन एक विश जिसने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा. ये बर्थडे उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन की तरफ से था.

Amitabh Bachchan With Grand Daughter

ऐश्वर्या राय ने रविवार, आधी रात को अपने इंस्टाग्राम पर अपने ससुर अमिताभ बच्चन को सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया. एक्ट्रेस अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ बिग बी की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की. इस फोटो में आराध्या अपने दादाजी को गले लगाते हुए पोज दे रही हैं। फोटो में अमिताभ ओवरसाइज्ड जैकेट और बीनी कैप पहने हुए नजर आ रहे हैं.

Aishwarya Rai Family

इस प्यारी तस्वीर को शेयर करते हुए साथ में ऐश्वर्या ने एक स्वीट नोट लिखा- हैप्पी बर्थडे डियरेस्ट पा- दादाजी. ढेर सारा प्यार और भगवान का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहे. ऐश्वर्या राय की ये पोस्ट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है.

 

Share this article