Close

नवरात्रि के पहले दिन हेमा मालिनी बनीं देवी दुर्गा, 77 साल की उम्र में दी शानदार परफॉर्मेंस, दिखाया देवी का रौद्र रूप (Hema Malini Performed As Goddess Durga On First Day Of Navratri)

इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस, बेहतरीन डांसर और नेता हेमा मालिनी (Hema मालिनी) ने नवरात्रि के पहले दिन (First Day Of Navratri), 11 अक्टूबर को तेलंगाना के क्लासिक कन्वेंशन सेंटर में अपना डांस प्रोग्राम ‘दुर्गा’ (Dance Programme ‘Durga) प्रस्तुत करके नवरात्रि की परंपरा को आगे बढ़ाया.

बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी ने नवरात्रि के पहले दिन तेलंगाना के ‘आगरा डांडिया नवरात्रि सेलिब्रेशन’ में अपनी शानदार प्रस्तुति पेश की. हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर अपनी इस बेहतरीन परफॉर्मेंस की झलकियां शेयर कीं. साथ ही इस परफॉर्मेंस को पेश करने के अपने अनुभव के बारे में बताया.

‘ड्रीम गर्ल’ ‘हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर नवरात्रि के पहले प्रस्तुत की अपनी परफॉर्मेंस की झलकियां शेयर की है. फोटोज की इस सीरीज मे हेमा मालिनी मां पार्वती के रूप में भगवान शिव का किरदार निभा रहे एक्टर के साथ नजर आईं.

इन तस्वीरों की झलक दिखाते हुए हेमा मालिनी ने कैप्शन में लिखा है – ‘कल शाम मैंने तेलंगाना के क्लासिक कन्वेंशन सेंटर में अग्रवाल समाज के ‘आगरा डांडिया नवरात्रि सेलिब्रेशन’ में अपनी परफॉर्मेंस दी. इसी दिन यहां पर महाराजा अग्रसेन जयंती भी मनाई गई. नवरात्रि के पहले दिन मोस्ट पॉपुलर बैले ‘दुर्गा’ को पेश करना एक बहुत ही सुखद और खास अनुभव था. सच में मैने खुद को बहुत सौभाग्यशाली महसूस किया.

फोटोज के अलावा एक्ट्रेस ने अपनी परफॉर्मेंस की एक झलक दिखाते हुए एक वीडियो भी शेयर किया. इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- ‘ इस शुभ अवसर पर आप सभी को नवरात्रि और दुर्गा पूजा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.

इस वीडियो को देखने के बाद अनेक ऑनलाइन यूजर्स ने हेमा मालिनी की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की. एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- हमारे हैदराबाद के क्लासिक कन्वेंशन में आपको यहां देखकर बहुत अच्छा लगा. दूसरे फैन ने लिखा- बहुत ही सुंदर और दिव्य.

तीसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- हैदराबाद आने और इतनी सुंदर परफॉर्मेंस के लिए हेमा मालिनी जी, आपका धन्यवाद. चौथे फैन ने एक्ट्रेस की प्रशंसा करते हुए लिखा- कला के लिए उनका प्यार उम्र से परे है. सच्ची कलाकार.

Share this article