Close

रश्मिका मंदाना ने 400 परिवारों को लिया गोद, एक साल के राशन का उठाया जिम्मा, एक्ट्रेस की दरियादिली ने जीता फैंस का दिल (Rashmika Mandanna adopts 400 families, Actress will provide groceries for three months)

अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल जीतने वाली रश्मिका (Rashmika Mandanna) ने अब अपनी दरियादिली से लोगों का दिल जीत लिया है. एक्ट्रेस ने एक ऐसा काम कर दिया है कि फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. रश्मिका  ने 400 परिवारों को गोद (Rashmika Mandanna adopts 400 families) लेने का फैसला किया है.

Rashmika Mandanna

रश्मिका मंदाना फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रणबाली’ (Ranabaali) को लेकर न्यूज़ में बनी हुई हैं. उनकी यह फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. रिलीज से पहले वह अपने पति विजय देवरकोंडा के साथ तिरुपति गई और वहां भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लिया, जिसके बाद उन्होंने अपने एक नेक फैसले के बारे में फैंस को बताया कि उन्होंने 400 परिवारों को गोद लिया है.

Rashmika Mandanna

रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की और जयम्मा के अपने किरदार का ज़िक्र करते हुए नोट में लिखा, “आप जो कैरेक्टर प्ले करते हैं, उनमें कुछ ऐसी बातें होती हैं जो आपको प्रभावित करती हैं. आप में से बहुत से लोग पूछते रहते हैं कि क्या ‘जयम्मा’ और मुझमें कोई समानता है, और मेरा जवाब है ‘हां’. और यह उनमें से एक है… मैं हमेशा से ऐसी रही हूं. और आप लोग मुझे जो प्यार देते हैं, उसके लिए मैं हमेशा ऐसे काम करती रहूंगी.”

Rashmika Mandanna

रश्मिका ने आगे लिखा, “मैंने अब तक ये छिपाकर रखा था, लेकिन अब मैं इस बारे में खुलकर बात कर रही हूं ताकि आप लोगों को भी ऐसा कुछ करने की प्रेरणा मिले. मैंने 400 परिवारों को गोद लिया है. मैं तीन महीनों तक इन परिवारों की मदद करना चाहती हूं और आगे अगले एक साल तक इस सिलसिले को जारी रखना चाहती हूं. मुझे उम्मीद है कि इससे उन परिवारों के राशन का पैसा बचेगा और वह उससे बचत करके अपने भविष्य को बेहतर बना पाएंगे. दयालुता का एक छोटा सा काम भी किसी के जीवन को बदल सकता है और इसके लिए बड़ा होना जरूरी नहीं है. चलिए हम सब एक छोटी सी शुरुआत करें.”

Rashmika Mandanna

रश्मिका की ये पहल अब फैंस का दिल जीत रही है और लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है. इससे पहले शादी के बाद कपल ने तेलंगाना के 44 सरकारी के जरूरतमंद बच्चों को स्कॉलरशिप देने घोषणा की थी. तब भी उनके इस नेक काम की काफी तारीफ हुई थी.

Share this article