Close

‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, रामलला के किए दर्शन, हनुमानगढ़ी में पढ़ी हनुमान चालीसा, सरयू घाट गंगा आरती में हुईं शामिल (Yami Gautam visits Ayodhya ahead of Nayyi Navelli release, seeks divine blessings at Ram Mandir and Hanuman Garhi, performs Ganga Aarti at Saryu Ghat)

यामी गौतम धर (Yami Gautam Dhar) की फिल्म ‘नई नवेली’ (Nayyi Navelli) की ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है. ये फ़िल्म कल यानी 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फ़िल्म की रिलीज़ से पहले यामी गौतम रामनगरी अयोध्या (Yami Gautam visits Ayodhya) पहुंचीं और रामलला के द’नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, रामलला के किए दर्शन, हनुमानगढ़ी में पढ़ी हनुमान चालीसा

यामी गौतम धर की फिल्म ‘नई नवेली’ की ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है. ये फ़िल्म कल यानी 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फ़िल्म की रिलीज़ से पहले यामी गौतम रामनगरी अयोध्या पहुंचीं और रामलला के दर्शन कर उनका आशीर्वाद (Yami Gautam seeks divine blessings at Ram Mandir) लिया, साथ ही फ़िल्म की सक्सेस के लिए प्रार्थना की.

यामी येलो साड़ी में अयोध्या पहुंचीं और सिंपल ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत लगीं. उन्होंने रामलला के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया, साथ ही फ़िल्म की सक्सेस के लिए प्रार्थना की.

यामी येलो साड़ी में अयोध्या पहुंचीं. सिंपल ट्रेडिशनल लुक में वो बेहद खूबसूरत लगीं. भगवान राम की जन्मभूमि मानी जाने वाली अयोध्या नगरी पहुंच कर उन्होंने रामलला के दर्शन किए और पूजा पाठ कर उनका आशीर्वाद लिया.

रामलला के दर्शन के बाद वो हनुमानगढ़ी पहुंचकर हनुमान बाबा के दरबार मे हाज़िरी लगाई, यहां उन्होंने बजरंगबली के दर्शन किए. वहां उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया और पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की. रामलला के दर्शन के बाद न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मेरी कामना है कि उनका आशीर्वाद पूरे परिवार पर बना रहे.जिस पावन भूमि ने प्रभु श्रीराम के आगमन के लिए 14 वर्षों तक इंतजार किया, वहां रामलला के दर्शन करना सौभाग्य की बात है. मन में कई कामनाएं रहती हैं. भगवान से यही प्रार्थना की है कि वह सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें.”

इसके बाद यामी ने सरयू घाट पर आरती में भी शामिल हुईं, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “अयोध्या में  सरयू घाट पर आरती और मन में शांति. नवरात्रि के दिनों में इस पावन नगरी से आशीर्वाद मिला और मन भावुक हो गया. अब जो कल हो सो श्रीराम की कृपा.”

हमेशा की तरह इस बार भी यामी के शांत और शालीन अंदाज ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. बात करें उनकी फिल्म ‘नई नवेली’ की तो ये फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर है. फिल्म को बालाजी मोहन ने डायरेक्ट किया है. ये 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

Share this article