फिल्म सैयारा फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा (Aneet Padda) का आज 13 अक्टूबर को बर्थडे (Birthday) है. एक्ट्रेस आज अपना 24 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है. एक्ट्रेस ने अपने करीबी दोस्तों के साथ पार्टी का मजा लिया, जिसकी तस्वीरें उनके को स्टार रहे आलम खान (Co Star Alam Khan) ने सोशल मीडिया पर शेयर की.

ब्लॉक बस्टर फिल्म सैयारा की एक्ट्रेस अनीत पड्डा आज 24 साल को हो गई हैं. एक्ट्रेस ने अपना बर्थडे अपने करीबी दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया. अनीत की बर्थडे पार्टी में उनके कोस्टार अहान पांडे, उनकी मम्मी डीन पांडे और आलिया भट्ट और आलम खान शामिल हुए.

शेयर की गई तस्वीरों को देख कर लग रहा है कि पार्टी घर पर होस्ट की गई है. उनकी बर्थडे पार्टी की थीम बेबी पिंक कलर की थी. पूरे घर को बेबी पिंक कलर के गुब्बारों से सजाया गया था.

सेलिब्रेशन को खास बनाने के लिए दो खूबसूरत केक भी मंगवाए गए थे. इनमें से एक केक किसी महल की तरह डिजाइन किया गया था, जबकि दूसरा गुलाबी रंग का टू-टियर केक था. बर्थडे गर्ल अमित शॉर्ट येलो बॉडीकॉन ड्रेस में बहुत क्यूट लग रही थीं. जबकि अहान शिमरी ब्लैक शर्ट और ब्लैक जींस में नजर आ रहे हैं.

पार्टी की तस्वीरें सामने आने से पहले अहान पांडे ने अनीत को उनके बर्थडे पर विश किया.
