Close

टीवी के राम-सीता गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी पहुंचे उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, मंदिर में मत्था टेकाकर लिया आशीर्वाद, भस्म आरती में हुए शामिल (Gurmeet Chaudhary-Debina Bonnerjee Visit Ujjain, Seek Blessings of Mahakal, share Pics) .

टेलीविजन पर रामायण सीरियल (Serial Ramayan) में राम-सीता (Ram Seeta Of television) का किरदार निभाकर घर-घर फेमस हुए गुरमीत चौधरी (Gurmeet Chaudhary) और देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) टीवी के पॉपुलर कपल हैं. सोशल मीडिया पर उन्हें और उनकी दोनों बेटियों लियाना चौधरी (Liana Chaudhary) और दिविषा चौधरी (Divisha Chaudhary) को लोगों का बहुत प्यार मिलता है.

गुरमीत और देबिना हर फेस्टिवल धूमधाम से मनाते हैं और ईश्वर में भी उनकी गहरी आस्था है. इस बीच कपल अब महाकाल की नगरी उज्जैन (Gurmeet Chaudhary-Debina Bonnerjee Visit Ujjain) पहुंचे हैं और महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करके महाकाल बाबा का आशीर्वाद लिया.

महाकाल पहुंचकर गुरमीत और देबिना महाकाल की भक्ति में लीन नज़र आए. दोनों ने विधिवत पूजा अर्चना की और मंदिर में काफी समय भी बिताया. इसके बाद दोनों भस्म आरती में भी शामिल हुए.

देबिना और गुरमीत ने जॉइंट पोस्ट शेयर करके  महाकाल मंदिर में दर्शन का अपना अनुभव शेयर किया है. महाकाल मंदिर से तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “काफी लंबे समय से हमारी यहां पहुंचने की मनोकामना थी, उज्जैन, महाकालेश्वर में भस्म आरती में शामिल होना अद्भुत अनुभव था. पावरफुल, स्पिरिचुअल… ऐसा आशीर्वाद जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. हर हर महादेव.”

 

गुरमीत और देबिना लाल रंग के ट्रेडीशनल आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए महाकाल के दरबार में पहुंचे थे. देबिना ने जहां रेड कलर की साड़ी पहनी थी, वहीं गुरु चौधरी लाल रंग के कुर्ता धोती में दिखाई दिए. दोनों ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत लग रहे थे.

 

गुरमीत अपनी आगामी फिल्म ‘तुम मेरे हो’ की सक्सेस के लिए प्रार्थना करने महाकाल पहुंचे थे. दरअसल फ़िल्म के प्रमोशन के सिलसिले में वो एक्ट्रेस ईशा मालवीय और फिल्म की टीम के साथ मध्य प्रदेश में हैं. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी भी दी थी कि वे अपनी फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत इंदौर से कर रहे हैं.

Share this article