Close

फराह खान ने माथे पर तिलक लगाने से मना किया तप सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- फ़िल्म की रिलीज़ के टाइम तो ये सनातनी बन जाते हैं… पाखंडी’ (Farah Khan politely declines tika on forehead, traditional welcome, Gets brutually trolled, Users write- They turn Sanatani during the release of films… hypocrites)

बॉलीवुड की पॉपुलर फिल्म मेकर -कोरियोग्राफर और यूट्यूबर फराह खान (Farah Khan) अपने डांस नम्बर्स के लिए तो लोगों की चहेती हैं ही, उनका यूट्यूब व्लोग भी खूब पॉपुलर है, खासकर उनके कुक दिलीप (Farah Khan’s cook Dilip) संग उनकी बॉन्डिंग लोगों को बेहद पसंद आती है और लोग उनके व्लोग पर भर-भरकर प्यार लुटाते हैं. लेकिन फिलहाल फराह खान ने कुछ ऐसा कर दिया है कि सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा उन पर फूट पड़ा है और लोग जमकर उन्हें खरी-खोटी (Farah Khan trolled) सुना रहे हैं.

दरअसल फराह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Farah Khan’s viral video) हो रहा है. इस वीडियो में फराह होटल में एंट्री करती नज़र आ रही हैं. वो जैसे ही होटल की लॉबी में पहुंचती हैं, होटल स्टाफ आरती की थाली लिए उनको वेलकम करने के लिए आगे बढ़ता है. स्टाफ पहले उन पर फूल बरसाता है, लेकिन फराह उन्हें रोक देती हैं. इसके बाद जब स्टाफ उनके माथे पर तिलक लगाने जाता है तो फराह खासी नाराज़ हो जाती हैं और उन्हें तिलक लगाने से मना (Farah Khan politely declines tika on forehead) कर देती हैं और हाथ पर तिलक लगवाती हैं.

ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों का गुस्सा फराह पर फूट पड़ा है और लोग फराह खान को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “इन्होंने नेल पॉलिश लगाई हुई है- जो इस्लाम में हराम है- लेकिन इन्हें टीके से परेशानी है, क्योंकि नेल पॉलिश एक ‘स्टाइल स्टेटमेंट’ है, जबकि टीका एक हिंदू परंपरा है. बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज का यही हाल है.”

एक दूसरे यूज़र ने लिखा, “ये ऐसी जगहों पर जाती ही क्यों हैं? जब उन्हें पता है कि वहां इस तरह की रस्में होंगी. लोगों को बस विवाद खड़ा करने की आदत होती है. क्या इस तरह से तिलक का अनादर करना फराह खान को शोभा देता है? और जिन्होंने उन्हें इनवाइट किया, वे भी उतने ही बड़े मूर्ख हैं!”

एक और यूजर ने लिखा, “इस ‘सेक्युलर’ फराह खान ने माथे पर टीका लगवाने से मना क्यों किया? आखिर इसने अपना असली चेहरा दिखा ही दिया.”  बाद में इन कमेंट्स पर फराह ने जवाब भी दिया. उन्होंने लिखा, “सॉरी, लेकिन मुझे होहल्ला पसंद नहीं हैं.”

फराह खान के रिएक्शन के बावजूद लोग रुक नहीं रहे हैं और उन्हें खूब खरी खोटी सुना रहे हैं.

Share this article