Close

मां तनुजा, बहन तनिषा मुखर्जी और कजिन अयान मुखर्जी के साथ काजोल ने पंडाल में सेलिब्रेट की दुर्गा पूजा, बोले- धूमधड़ाका शुरू (Kajol celebrates Durga Puja with mom Tanuja, sister Tanishaa Mukerji and cousin Ayan Mukerji at Mumbai pandal, ‘The madness begins’)

देशभर में नवरात्रि को धूम मची हुई है. एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने भी फैमिली के साथ मुंबई के नार्थ बॉम्बे सर्बोजनिन पंडाल (North Bombay Sarbojanin pandal) में दुर्गा पूजा (Durga Pooja) बड़ी धूमधाम से सेलिब्रेट की. एक्ट्रेस ने दुर्गा पूजा के सेलिब्रेशन को तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं.

नवरात्रि के शुभ अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने अपनी सालों पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए अपनी फैमिली के साथ मुंबई के ‘नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनीन दुर्गा पूजा’ पंडाल पहुंची.

फैमिली के साथ देवी के दर्शन करने पहुंची काजोल ने सोशल मीडिया पर दुर्गा पूजा सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं. भक्ति भाव और मस्ती से भरपूर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए काजोल ने साथ में कैप्शन भी लिखा है.

फैमिली के साथ देवी के दर्शन करने पहुंची काजोल ने सोशल मीडिया पर दुर्गा पूजा सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं. भक्ति भाव और मस्ती से भरपूर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए काजोल ने साथ में कैप्शन भी लिखा है.

कैप्शन में लिखा है – आज का दिन पूरी तरह से #माँ के अनेक रूपों को समर्पित रहा… एक माँ के रूप में, एक बेटी के रूप में, एक रक्षक के रूप में और एक देवी के रूप में! #जय_माँ_दुर्गा और अब शुरू होता है फुल ऑन मस्ती और धूम-धड़ाका.

शेयर की गई इस फोटो में काजोल अपनी फैमिली और करीबी दोस्तों के साथ दुर्गा पूजा के सेलिब्रेशन के दौरान पोज देती ही नजर आ रही है. उनके साथ उनकी बहन तनीषा भी ब्लू और पिंक कलर की फ्लोरल डिज़ाइन साड़ी और पिंक कलर के स्लीवलेस ब्लाउज़ पहना है. काजोल की इस फैमिली फोटो में सम्राट मुखर्जी भी मौजूद हैं.

इन तस्वीरों में दोनों बहनों के साथ उनकी मम्मी और दिग्गज एक्ट्रेस तनुजा, काजोल के कज़िन और फिल्म मेकर अयान मुखर्जी और शर्बानी मुखर्जी भी साथ में नजर आ रहे हैं.

पूरी फैमिली एक साथ बड़े दुर्गा पूजा पंडाल के जमा हुई है. बैक राउंड में शेर पर सवार देवी दुर्गा की पारंपरिक मूर्ति स्थापित है. पूरा माहौल भक्तिमय, मस्ती, खुशी और उत्साह से भरा हुआ है.

Share this article