Close

‘सलमान खान दाऊद का कुत्ता है…’ टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद सलमान को भी मिली जान से मारने की धमकी, ‘तेरे पूरे परिवार का नाश कर देंगे’ (‘Salman Khan is Dawood’s dog…’ Bishnoi gang threatens after Tiger Shroff attack, Says, ‘We have kept a dog named Dawood’)

बॉलीवुड से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जैकी श्रॉफ के बेटे और एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर 3 अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग (firing in Tiger Shroff) की है. हालांकि इस हमले में टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें गोली नहीं लगी है, लेकिन उनके ड्राइवर समेत 2 लोग घायल हो गए हैं. अब टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग (Tiger Shroff attack) की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Gangster Lawrence Bishnoi) ने ली है, साथ ही सलमान खान (Salman Khan) के पूरे परिवार को जान से मारने की फ्रेश धमकी (Bishnoi gang threatens after Tiger Shroff attack) भी दी है.

घटना के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो सामने आया है. इस ऑडियो में अनिल पंडित नाम का शख्स कह रहा है, “राम-राम जी सारे भाइयों को, मैं अनिल पंडित, लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई. जो आज यह मुंबई में टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है, इसकी जिम्मेदारी मैं, अनिल पंडित और मेरा बड़ा भाई अरमान संधू लेते हैं. इसको हमने समझाया था, लेकिन इसे समझ में नहीं आई. जो भी पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हमारे से अलग होकर काम करेगा, या सलमान खान के साथ मिलकर काम करेगा, उसको मार देंगे हम और यह पहली और आखिरी चेतावनी है.”

ऑडियो में इसके बाद सलमान खान धमकी देते हुए कहा गया है, “यह सलमान खान दाऊद (Dawood Ibrahim) का कुत्ता हो रखा है और दाऊद नाम का कुत्ता हमने घर में पाल रखा है और बात सुन सलमान खान ध्यान से, अगर तूने मेरे बड़े भाई लॉरेंस बिश्नोई से या बिश्नोई समाज से माफी नहीं मांगी ना, तो तेरे घर में ना कुत्ता भी नहीं छोड़ेंगे. तेरे पूरे परिवार का नाश कर देंगे. यह बात माइंड में बिठा लेना. जो तू यह सोचता है ना कि तू सिक्योरिटी में है, तुझे कुछ नहीं होगा, तेरा वो हाल करेंगे तेरी सिक्योरिटी के अंदर ही, यह ना पूरी दुनिया याद रखेगी.”

इसके अलावा अनिल पंडित नाम के इस शख्स का सोशल मीडिया पोस्ट भी सामने आया है, जिसमें उसने लिखा है, “जय महाकाल…., जय श्री राम. राम राम जी सभी भाइयों को जो आज ये टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है इसकी जिम्मेदारी मे अनिल पंडित और हरमन संधू लेते है इसको हमने कॉल करके समझाया था पर इसको समझ नहीं आई इसलिए आज इसको बढ़िया तरह ही समझा दिया और जो भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बात नहीं सुनेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा अगला नंबर उसका होगा वेट एंड वॉच.” इसके अलावा पोस्ट के साथ एक नोट भी लिखा है, “और कुछ दूसरे ग्रुप के कुते जो हमारे नाम से फेम लेने की सोचते है इनको जल्दी ही मार के फेमस करेंगे.”

रिपोर्ट के अनुसार, टाइगर श्रॉफ अपने किसी पर्सनल काम से जुहू गए थे. तभी मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात लोग वहां पहुंचे और गोलीबारी शुरू कर दी. मुंबई पुलिस ने बताया है कि टाइगर की कार पर 7 राउंड फायरिंग की गई, जिसमें उनके ड्राइवर और एक फैन घायल हो गए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Share this article