छोटे पर्दे का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस-20 (Big Boss 20) में माही विज (Mahhi Vij) अपनी बेटी तारा (Daughter Tara) और सिंगल मदर के स्ट्रगल (Single Mother Struggle) को लेकर इमोशनल होती हुई दिखाई दी.

‘बिग बॉस-20’ के हाल ही के एपिसोड में माही विज और अरशिफा खान के बीच हुई लड़ाई के बाद माही विज का इमोशनल साइड देखने को मिला. इमोशनल होते हुए माही ने इस दौरान अपने अतीत और बेटी तारा के बारे खुलकर बात की.

बातों ही बातों में माही ने अपनी लाइफ के उस मुश्किल दौर को भी याद किया जब वे जय भानुशाली से तलाक की कानूनी प्रक्रिया से गुजर रही थीं. अपनी फीलिंग को शेयर करते हुए माही ने बताया कि जिस वक्त अदालत में तलाक का फैसला सुनाया जा रहा था, तब जज ने मुझ से चार बार एलिमनी लेने के लिए कहा था, लेकिन मैंने बड़ी विनम्रता से इंकार कर दिया.

माही ने बताया – मैंने जय से एक भी रुपया एलिमनी के तौर पर नहीं लिया.मैं किसी से भी पैसे नहीं मांगती, यहाँ तक कि जय से भी नहीं. मुझे लगता है कि ये पैसा जय की कड़ी मेहनत की कमाई है. मैंने जय को शो के सेट पर 16-16 घंटे काम करते हुए देखा है, इसलिए उस कमाई पर मेरा कोई हक नहीं है.

माही ने ये भी बताया- आज भी जय का लॉकर हमेशा मेरे लिए खुला रहता है, लेकिन मेरा सेल्फ रिस्पेक्ट और जय की मेहनत के प्रति सम्मान के कारण मेरा मन कभी भी उस से एलिमनी लेने के लिए नहीं मानता. इसके अलावा जय अक्सर मुझे घर से बाहर निकलने और अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीने की सलाह देते हैं, लेकिन मुझे अपना सारा टाइम अपनी बेटी तारा की परवरिश करने में अच्छा लगता है.

असल में माही अरशिफा को अपनी बेटी तारा की तरह मानती हैं और वे उस से शांति से बात करके झगड़ा खत्म करना चाहती थी. अरशिफा के व्यवहार ने वे काफी आहत हुईं. और बाद में माही फूट-फूट कर रो पड़ी.
