अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया (Akshay Kumar’s Son Aarav Bhatia) की फोटो शेयर की है. पब्लिक की आंखों से दूर रह रहे आरव की ये फोटो ऑनलाइन यूजर्स का ध्यान खींच रही है.

एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अपने फैंस को अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव भाटिया के साथ अपने वेकेशन की झलक दिखाई है. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर आरव के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है.
इस फोटो में अनन्या और आरव होममेड ट्रीट के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. अनन्या की ये पोस्ट ऑनलाइन लोगों का अटेंशन खींच रही है. जिसकी वजह है कि बॉलीवुड के वेल नोन फैमिलीज में जन्म लेने के बाद भी आरव भाटिया ग्लैमर की दुनिया से दूर है.

शेयर की गई फोटो में अनन्या और आरव एक साथ बैठे हुए हैं. आरव के हाथ में एक बॉक्स है जिसमें बेक्ड ट्रीट कैमरे के सामने दिख रही है. ये उनके एक दोस्त ने शेयर की है, जिसे अनन्या ने रिपोस्ट किया है.

इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है – दोस्तों मेरी बेकिंग अप्रूव हो गई है xx. फोटो में आरव डार्क शर्ट के ऊपर ग्रे पैटर्न वाला कार्डिगन पहने हुए है. जबकि अनन्या ने ब्राउन कलर की एक ओवरसाइज़्ड ज़िप-अप हुडी पहनी है, जिस पर नीले रंग में ‘मैड लकी’ लिखा हुआ है.

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव भाटिया लाइमलाइट से दूर रहते हैं. कभी-कभार अपनी फैमिली के साथ एयरपोर्ट पर पब्लिकली स्पॉट होते हैं.