Close

अपने दोनों बेटों के साथ सोनम कपूर ने दिखाई अपनी लाइफ की खूबसूरत झलकियां, बोलीं- हर तरफ टॉय कारें फैली है, घर बिखरा हुआ है और दिल खुशियों से भरा हुआ (Sonam Kapoor shares glimpse of life with her two sons; ‘Toy cars everywhere, a house in chaos, and a very full heart)

सोनम इन दिनों फिल्मों से दूर मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने दोनों बेटों वायु और रुद्रांश के साथ अपने मदर हुड की खुशियों से भरी लाइफ़ की खूबसूरत झलकियां दिखाई हैं.

नीरजा एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने मदरहुड की झलक दिखाते हुए अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का घर बिखरा हुआ है, चारों तरफ कारे फैली हुई है लेकिन दिल खुशियों से भरा हुआ है.

अपनी करेंट लाइफ की झलक दिखाते हुए इन एडोरेबल फोटोज के साथ सोनम कपूर ने अपना हार्टफेल्ट नोट भी लिखा है. नोट में सोनम ने अपने दोनों छोटे छोटे बच्चों के साथ अपने घर की खुशियों को भी हाइलाइट किया है.

एक्ट्रेस ने नोट में लिखा है – हर तरफ खिलौने वाली कारें फैली हुई हैं. घर अस्त व्यस्त हो रखा है लेकिन लाइफ खुशियों से भरी हुई है. लाइफ बहुत बढ़िया चल रही है, बाद ध्यान से कदम रखना.

शेयर की गई फोटोज में सोनम सोफे पर बैठकर अपने छोटे बेटे को बोतल से दूध पिला रही हैं. इस फ़ोटो के साथ कैप्शन लिखा है- आजकल मेरी लाइफ पूरी तरह से मेरे बेटों के इर्द-गिर्द है. दूसरी तस्वीर के साथ कैप्शन था- आनंद की बहुत याद आ रही है.

तीसरी तस्वीर में सोनम बिस्तर पर बैठी हुई अपने दोनों बेटों को देखकर मुस्कुरा रही हैं. इस फोटो के साथ कैप्शन लिखा है- अपने लड़कों के साथ मैमोरी कैप्चर कर रही हूं. अन्य फोटोज में खास पलों को दिखाया गया है, जैसे – अपने बड़े बेटे वायु के साथ कपकेक बनाना और अपने दोनों बेटों को सैर पर ले जाना.

सोनम की इस फोटो पर बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस प्यार लुटा रहे हैं. करीना कपूर ने हार्ट वाला इमोजी सेंड कर अपना रिएक्शन दिया है. बिपाशा बसु ने कमेंट में लिखा – ओहहह. बढ़िया है…

करिश्मा ने भी क्यूट बेबीज लिखा है. सुनीता कपूर ने कमेंट में माय एंजेल लिखा है.

Share this article