Close

भक्ति के रंग में रंगे अनुष्का-विराट, कृष्णा दास के कॉन्सर्ट में राधे गोविंदा के कीर्तन में झूमती नज़र आईं अनुष्का, भक्ति में डूबे दिखे विराट (Anushka Sharma, Virat Kohli Attend Krishna Das’s Kirtan In Mumbai, Seen Chanting ‘Radhe Radhe’)

बी टाउन के सबसे लवेबल कपल विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) जब भी इंडिया आते हैं, उनकी एक झलक देखकर फैंस खुश हो जाते हैं. अनुष्का-विराट इन दिनों इंडिया आए हुए हैं और इंडिया आते ही दोनों एक बार फिर भक्ति के रंग में रंगे हुए नज़र आए. दोनों को रविवार शाम को साथ में मुंबई में स्पॉट किया गया, जहां दोनों कृष्ण दास (American singer Krishna Das) के कॉन्सर्ट में शामिल हुए. इन कॉन्सर्ट से दोनों की कई वीडियोज़ फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

रविवार को अमेरियन म्यूजिशियन और वोकलिस्ट कृष्ण दास ने लाइव कीर्तन और सत्संग परफॉर्म किया, जिसे विराट-अनुष्का ने भी न सिर्फ अटेंड (Anushka Sharma-Virat Kohli Attend Keertan in Mumbai) किया, बल्कि दोनों कीर्तन में भक्ति में लीन नजर आए. इस कार्यक्रम के दौरान दोनों को ‘राधे गोविंदा’ और ‘हरे राम’ के भजनों पर झूमते और मंत्रमुग्ध होकर भक्ति में डूबे देखा गया इस दौरान के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

 

विराट और अनुष्का पिछले काफी समय से बेहद स्पिरिचुअल हो गए हैं. दोनों नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) के भक्त हैं और प्रेमानंद महाराज जी (Premanand Maharaj) से भी मिलने वृंदावन जाते रहते हैं. इस बार वो कृष्णा दास के कीर्तन में शामिल हुए. कृष्णा दास ने ‘हनुमान अंश’ में ‘ओम नमः शिवाय’ और ‘सीता राम’ गाया. इस दौरान अनुष्का ‘राधे गोविंदा’ जाप करते हुए और झूमती हुई नजर आ रही हैं, वहीं विराट आंख बंद करके भजन-कीर्तन में डूबे दिखाई दे रहे हैं.

 

अनुष्का शर्मा इस दौरान बेहद खूबसूरत एथनिक अनारकली सूट में नजर आईं. सिंपल सूट, छोटी सी बिंदी… अनुष्का के सिंपल एथिनिक लुक देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. वहीं ब्लैक टीशर्ट पहने विराट कोहली भी भक्ति संगीत का आनंद लेते हुए दिखाई दिए. उनके चेहरे पर खुशी और सुकून साफ नजर आ रहा था.

ये पहली बार नहीं है जब विराट-अनुष्का कृष्णा दास के कीर्तन में शामिल हुए हैं. इससे पहले जुलाई में लंदन 2026 में भी कीर्तन अटेंड करते हुए दिखे थे.

Share this article