शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) और दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) टेलीविजन के पॉपुलर कपल हैं. दोनों सोशल मीडिया पर अपनी क्यूट केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लेते हैं. दीपिका ने शोएब के लिए अपना धर्म बदला तो वहीं, शोएब भी दीपिका के साथ हर मुश्किल घड़ी में खडे़ हुए नजर आते हैं. दोनों की फैमिली के साथ भी स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग है, जो फैंस को बेहद पसंद आती है. फैंस हमेशा जानना चाहते हैं कि इंटरफेथ शादी होने के बावजूद दोनों की शादी इतनी सक्सेसफुल कैसे है. अब शोएब ने हैप्पी मैरेज का सीक्रेट (Shoaib Ibrahim shares marriage mantra) फैंस के साथ शेयर किया है.

शोएब ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ एक ‘ask anything’ सेशन रखा था, जिसमें उन्होंने फैंस से सवाल पूछने के लिए कहा. इस सेशन के एक फैन ने शोएब इब्राहिम से सवाल किया, ‘सक्सेसफुल शादी का राज…. प्लीज प्लीज इसे इग्नोर मत करना.’ शोएब ने भी फैंस के इस सवाल को इग्नोर नहीं किया और इसका इतना खूबसूरत रिप्लाई (Shoaib Ibrahim reveals secret to successful marriage) दिया जिसने उनके फैंस का दिल जीत लिया.

इस सवाल के जवाब में शोएब ने बताया कि कैसे बिना मुकाबला किए पार्टनर को एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए. उन्होंने लिखा, “एक दूसरे का मुकाबला न करें, बल्कि उन प्रॉब्लम्स का साथ मिलकर मुकाबला करें जो आप दोनों फेस कर रहे हैं. आपकी ज़िंदगी आपको टेस्ट करेगी, धैर्य से, फाइनेंस से, हेल्थ से, स्ट्रेंथ से. ऐसा भी वक्त आएगा जब प्यार ही काफी नहीं होगा. उस वक्त एक-दूसरे के प्रति सम्मान, आपसी समझ और हर परिस्थिति में एक-दूसरे के साथ खड़े रहने का फैसला ही आपको मुश्किलों से बाहर निकालेगा.”

शोएब का ये पोस्ट अब काफी वायरल हो रहा है. दीपिका और शोएब की सक्सेसफुल शादी का ये सीक्रेट लोगों को काफी रिलेटेबल लग रहा है और लोग शोएब की इस पोस्ट पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.

