Close

Karwa Chauth-2026: अर्जुन बिजलानी की वाइफ नेहा स्वामी ने होस्ट की प्री करवाचौथ पार्टी, अंकिता लोखंडे, दीपिका सिंह सहित कई एक्ट्रेसेस ने जमाया पार्टी में रंग (Arjun Bijlani Wife Neha Swami Party Tv Celebs Ankita Lokhande, Deepika Singh Attend, See Photos)

29 अक्टूबर को करवा चौथ (Karwa Chauth) है. लेकिन उस से टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी बिजलानी (Arjun Bijlani’s Wife Neha Swami) ने करवाचौथ के मौके को यादगार बनाने के लिए मेहंदी और प्री-करवाचौथ पार्टी (Mehandi And Pre Karwa Chauth Party) होस्ट की. नेहा की इस पार्टी में टीवी वर्ल्ड की कई एक्ट्रेसेस शामिल हुईं. सबने मिलकर खूब धमाल मचाया.

TV Celebs Karwa Chauth Party

करवा चौथ के खास मौके पर बीती रात टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी की वाइफ नेहा स्वामी ने प्री करवा चौथ पार्टी होस्ट की. इस पार्टी में छोटे पर्दे की कई एक्ट्रेसेस ने शिरकत कर पार्टी में रंग जमाया.

TV Celebs Karwa Chauth Party

नेहा स्वामी ने प्री करवा चौथ पार्टी अपने घर पर होस्ट की थी. इस पार्टी में अंकिता लोखंडे, दीपिका सिंह, युविका चौधरी, मन्नारा चोपड़ा, और आरती सिंह, सीमा सिंह सहित कई टीवी एक्ट्रेसेज ने शिरकत की.

TV Celebs Karwa Chauth Party

और अब नेहा स्वामी की इस प्री करवा चौथ पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जिसमें सभी सेलेब्स ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं.TV Celebs Karwa Chauth Party

इस मौके पर एक्टर की वाइफ नेहा स्वामी ने लाइट मोव कलर के शरारा सूट में बहुत प्यारी लग रही थीं. वहीं अंकिता लोखंडे ने गोल्डन एंड व्हाइट कलर के सूट में दिखाई दीं. दीपिका सिंह येलो कलर के सूट में, मनारा चोपड़ा पर्पल सूट में और दिशा परमार पिंक कलर के सूट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं.

TV Celebs Karwa Chauth Party

 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो वीडियो में अंकिता लोखंडे और सृष्टि रोड़े एक साथ डांस करते हुए दिख रही हैं.

TV Celebs Karwa Chauth Party

तो दूसरे वीडियो में दीपिका सिंह और मनारा चोपड़ा जमकर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. पार्टी की जान थी ढोल की थाप, ढोल के बजते ही सभी लोग भांगड़ा करते हुए दिख रहे हैं.

TV Celebs Karwa Chauth Party

प्री करवा चौथ पार्टी में सभी सेलेब्स ने अपने हाथों में मेहंदी लगाई और साथ मिलकर फ्लॉन्ट की. एक फोटो में दिशा और दीपिका अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट करते हुए दुख रही हैं. नेहा स्वामी को इस करवा चौथ पार्टी की तस्वीरों को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं.

 

Share this article