Close

‘मैं फख्र के साथ कहता हूं मैं दिमागी नक्सल हूं, जो करना है करके देख लो’ नसीरुद्दीन शाह को फिर आया गुस्सा, सरकार के खिलाफ फिर उगली तीखी बातें (‘I say with pride, I am a Dimagi Naxal’ Naseeruddin Shah once again lashed out at Govt)

नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) जब तक सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ वीडियो पोस्ट करते रहते हैं. हालांकि इसके लिए उन्हें जमकर ट्रोल भी किया जाता है, इसके बावजूद नसीरुद्दीन शाह ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है और एक बार फिर उन्होंने एक वीडियो शेयर करके सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा (Naseeruddin Shah once again lashed out at Govt) जाहिर किया है और खुद को दिमागी नक्सल बताया है.

Naseeruddin Shah

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah reacts to Jamia Millia protest) ने एक फेसबुक वीडियो जारी किया है, जिसमें वो हमेशा की तरह गुस्से में दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में दिमागी नक्सल का बैच पहने भी दिख रहे हैं, जिसे दिखाते हुए वो कहते हैं, “मैं फक्र के साथ कहता हूं मैं दिमागी नक्सल हूं, दिमागी नक्सल के अलावा मालूम नहीं क्या-क्या लकब दिए हैं चौकीदार ने मुझ जैसे लोगों को… एंटी-नेशनल, टुकड़े-टुकड़े गैंग और मालूम नहीं क्या-क्या. टुकड़े-टुकड़े गैंग अगर कोई है इस मुल्क में, तो वो यह नाजायज हुकूमत है.”

Naseeruddin Shah

नसीर गुस्से में आगे कहते हैं, “मैं इस हुकूमत से सवाल पूछना चाहता हूं कि और क्या-क्या करोगे तुम इस मुल्क के नौजवानों की हिम्मत को तोड़ने के लिए, शिक्षा संस्था को बर्बाद करने के लिए, हमारे लोकतंत्र को खतरे में डालने के लिए कितना करोगे. तुम और तुमने जो अपने इर्द-गिर्द जो बेवकूफ, बेईमानों की पलटन इकट्ठी की है, कहां तक जाओगे? पहले जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी, फिर सत्यजीत रे फिल्म इंस्टीट्यूट और अब जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रों पर जो जुल्म किया जा रहा है वो याद रखा जाएगा. करलो जितना हो सके ये सब याद रखा जाएगा.”

Naseeruddin Shah

नसीरुद्दीन शाह ने आखिर में लिखा, “कितना करोगे तुम और क्या क्या करोगे. अपनी पूरी ताकत लगा लो लेकिन न इस मुल्क के नौजवानों का हौसला टूटने वाला है और न हमारी शिक्षा संस्था बर्बाद होने वाली है. जो करना है करलो, देख लेंगे जोर कितना बाजुए कातिल में है.”

Naseeruddin Shah

जैसे ही नसीरुद्दीन शाह ने ये वीडियो पोस्ट किया, वैसे ही ट्रोलर्स एक्टिव हो गए और उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे. ट्रोलर्स कमेंट सेक्शन में एक्टर की खूब क्लास लगा रहे हैं और उनकी जमकर ट्रोलिंग कर रहे हैं.

Share this article