Close

आलिया-रणबीर की लाडली राहा रोज सुबह सुनती है हनुमान चलीसा, ‘केबीसी’ में रणबीर कपूर ने बताए आलिया-राहा के दिलचस्प किस्से (Alia-Ranbir’s princess Raha Starts Every Morning With Hanuman Chalisa, Ranbir Reveals Adorable Stories on KBC)

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी जल्दी ही रिलीज़ होनेवाली फ़िल्म ‘रामायण’ (Ramayana)को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं और फ़िल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं. हाल ही में ‘रामायण’ की टीम ‘केबीसी’ (KBC) में पहुंची थी, जहां रणबीर कपूर ने वाइफ आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और बेटी राहा (Raha Kapoor)के बारे में काफी दिलचस्प किस्से सुनाए. रणबीर ने आलिया को प्रपोज की कहानी सुनाई और ये भी बताया कि राहा हर सुबह की हनुमान चलीसा (Hanuman Chalisa) सुनती है.

Alia-Ranbir's daughter Raha

रणबीर ने बताया कि बेटी राहा के जन्म के बाद से उनके घर में सुबह की शुरुआत एक खास अंदाज में होती है. रणबीर ने बिग बी (Big B) से राहा की बात शेयर करते हुए कहा, “जब से मेरी बेटी राहा पैदा हुई है, ऐसा कोई दिन नहीं गुजरा है जब हमने सुबह की शुरुआत आपकी गाई हुई हनुमान चालीसा से नहीं की हो.” रणबीर की यह बात सुनकर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “वाह, क्या बात है!”

Alia-Ranbir's daughter Raha

रणबीर ने आलिया के साथ अपने रिश्तों पर बात करते हुए कहा, “हमारे रिश्ते की जो नींव है, जो जड़ है, वह दोस्ती है. मैं हमेशा से यह मानता हूं कि प्रेम एक रिश्ते को जोड़ता है, विश्वास एक रिश्ते को मजबूत बनाता है और सम्मान एक रिश्ते को कायम रखता है. मेरे हिसाब से ये किसी भी रिश्ते की अहम नींव हैं.”

Ranbir's daughter Raha

उन्होंने आलिया को प्रपोज़ करने की कहानी भी बताई. अमिताभ बच्चन ने जब उनसे पूछा कि मसाई मारा उनके दिल के करीब क्यों है, तो रणबीर बोले, “क्योंकि मैंने आलिया को यहीं पर प्रपोज़ किया था. मैं अंगूठी लाया था. मैंने पहले से ही जो मेरा गाइड था, ड्राइवर उनको मैंने एक टिप दे दी थी कि आप कहीं जाकर रोक देना बीच जंगल में और जब मैं अपने घुटनों पर बैठकर आलिया को प्रपोज़ करूंगा तो आप दूर से फोटोग्राफ क्लिक कर लेना, क्योंकि लड़कियों को फोटोग्राफ का बहुत शौक है, इंस्टाग्राम पर डालने का. तो मैंने सोचा कि ये बहुत जरूरी था आलिया के लिए. लेकिन सर, माहौल ऐसा था कि तीन बब्बर शेर इस तरफ थे, मेरी शेरनी मेरे आगे खड़ी थी और मैं चूहा बनकर अपने घुटनों पर खड़ा था कि बेबी क्या मुझसे शादी करोगी? तो ये मेरी जिंदगी का शानदार अनुभव था.”

Alia-Ranbir

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण: पार्ट वन’ में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रहे हैं. 4,000 करोड़ रुपये बजट वाली फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. वहीं दूसरे हिस्से की बात करें तो 2027 में दिवाली पर रिलीज करने की प्लानिंग है.

Share this article