देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopda)ने सोशल मीडिया पर अपने करवा चौथ सेलिब्रेशन (Karwa Chauth Celebration) की तस्वीरें शेयर की हैं. इन खूबसूरत तस्वीरों में पीसी 16 श्रृंगार करके अपने हसबैंड निक जोनस (Nick Jonas) के साथ करवा चौथ सेलिब्रेट करती हुईं नजर आ रही हैं.

सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी में करवा चौथ सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है. इन झलकियां में एक्ट्रेस की करवा चौथ स्पेशल मेहंदी लगाने से लेकर ट्रेडिशनल रेड कलर के आउटफिट में करवा चौथ सेलिब्रेट करती हुई नजर आ रही हैं.

शेयर की गई तस्वीरों में से पहली फोटो मेहंदी डिजाइन की है. प्रियंका ने करवा चौथ के इस खास मौके अपने हाथ पर लगाई मेहंदी डिजाइन पर अपने हसबैंड निक जोनस का नाम लिखवाया है. इस फोटो के साथ पीसी ने कैप्शन में लिखा- “पिया के नाम की… करवा चौथ मनाने वाले सभी लोगों को हैप्पी करवा चौथ.

तीसरी फोटो में निक और मालती तैयार होकर बैठे हैं. चौथी फोटो में रेड कलर के आउटफिट में मांग में सिंदूर लगाए हुए प्रियंका चोपड़ा करवा चौथ थाली और निक के साथ दिख रही हैं. इस फोटो में कपल बेहद क्यूट लग रहा है.

पांचवीं फोटो में प्रियंका चोपड़ा सोलह श्रृंगार करके कैप लगाकर बैठी हुई हैं और चांद के निकलने का वेट कर रही हैं. एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं.
बता दें कि बेशक प्रियंका निक जोनस से शादी करके विदेश में बस गई हैं, लेकिन विदेश में रहकर एक्ट्रेस पूरे रस्मों रिवाज से त्योहारों को मनाती हैं. और बेटी मालती को अपनी परंपराओं आए फेस्टिवल्स के बारे में बताती हैं.
