Close

करवा चौथ पर प्रियंका चोपड़ा ने लुटाया निक जोनस पर प्यार, पति संग शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, लिखा- मेरे पति जैसा कोई भी नहीं (Priyanka Chopra showers love on Nick Jonas on Karwa Chauth, Shares adorable pics of celebration, Writes- No one like my guy)

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) उन कपल में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर अपना प्यार दिखाने से कभी पीछे नहीं रहते. उम्र का अंतर होने के बावजूद दोनों में ज़बरदस्त बॉन्डिंग है.

 जोनस की सबसे प्यारी बात जो इंडियंस को लगती है वो ये कि वो प्रियंका के साथ पूरी तरह भारतीय रंग में रंग गए हैं और हर भारतीय त्योहार को देसी अंदाज में मनाने की पूरी कोशिश करते हैं. चाहे घर में पूजा-पाठ हो या फिर कोई फेस्टिवल, निक हमेशा प्रियंका के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं. हर साल की तरह इस साल भी कपल ने करवा चौथ (Karwa Chauth) का त्योहार मनाया, जिसकी तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका ने निक पर जमकर प्यार (Priyanka Chopra showers love on Nick Jonas) लुटाया और उन्हें बेस्ट हस्बैंड बताया.

ये प्रियंका का आठवां करवा चौथ (Priyanka Chopra celebrates Karwa Chauth) था, जिसे उन्होंने धूमधाम से मनाया. इस मौके पर देसी गर्ल ने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट (Priyanka Chopra’s Karwa Chauth post) की और अपने इस लिखा कि मेरे पति जैसा कोई भी नहीं. एक्ट्रेस ने लिखा, “मेरे बिना कहे वो घर आ गए. उन्हें पता था कि ये मेरे और मालती के लिए कितना मायने रखता है. उन्होंने इस तरह से अपना टूर प्लान किया कि वो करवा चौथ पर घर पर हमारे साथ रह सकें. मेरे पति के जैसा कोई नहीं है. आप सभी को भी ऐसा ही प्यार मिले. हैप्पी करवा चौथ.”

देसी गर्ल के इस पोस्ट से साफ पता चलता है कि निक जोनस का साथ पाकर वो कितनी गदगद हैं. एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं और निक जीजू को बेस्ट हस्बैंड का टैग दे रहे हैं, साथ ही प्रियंका की भी तारीफ कर रहे हैं कि विदेश में रहकर भी वो भारतीय संस्कृति और त्योहारों को नहीं भूली हैं.

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब निक जोनस से करवा चौथ को स्पेशल बनाने की कोशिश की हो. करवा चौथ का एक ऐसा ही किस्सा प्रियंका ने कपिल शर्मा शो में सुनाया था. उन्होंने बताया था कि जब करवा चौथ पर बादल छाए रहने और बारिश की वजह से उनके लिए चांद देखना मुश्किल हो गया था तो  निक उन्हें अपने प्राइवेट प्लेन में बादलों के ऊपर ले गए ताकि वह चांद देख सकें और अपना व्रत खोल सकें.

Share this article