Close

पिता के तौर पर रणबीर कपूर को देखकर उन्हें शर्मिंदगी महसूस होती है- वरुण धवन के किया खुलासा, जानें क्यों (Varun Dhawan Feels Ashamed After Seeing Ranbir Kapoor As A Father Reveals Why)

फिल्म मेकर करण जौहर (Karan Johar) के पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण 9′ (Coffee With Karan) में वरुण धवन और जान्हवी कपूर (Varun Dhawan And Janhvi Kapoor) बतौर गेस्ट बनकर पहुंचे थे. शो में वरुण ने पिता बनने के एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए कई बातों का खुलासा किया.

‘कॉफी विद करण 9’ में पहुंचे वरुण धवन ने अपनी बेटी लारा, पत्नी नताशा दलाल और इंडस्ट्री में अपने दोस्तों के साथ बदलते रिश्तों पर खुलकर बात की. शो के दौरान वरुण धवन ने बताया- जब भी मैं पिता के रूप में रणबीर कपूर को देखता हूं, तो वे मुझे बहुत कमाल के लगते हैं. रणबीर को उनकी बेटी राहा के साथ देखकर उन्हें कभी-कभी खुद पर शर्मिंदगी महसूस होती है.

वरुण ने बताया – वैसे तो मैं भी एक अच्छा पिता हूं. पर अभी से मेरे और लारा के बीच बहुत लड़ाइयां होती है. हम दोनों के बीच बहुत छोटी-छोटी लड़ाइयां होती हैं. वरुण की ये बात सुनकर करण जौहर हंसने लगे. करण ने मुस्कुराते हुए पूछा – पर लारा तो अभी बहुत छोटी है. सिर्फ दो साल की. फिर आप से वो कैसे लड़ सकती है.

तब वरुण ने बताया कि लारा को म्यूजिक सुनना बहुत पसंद है. उसे म्यूजिक का बहुत ज्यादा शौक है. वो माइकल जैक्सन के एक ही गाने को बार-बार सुनती है. मैं उस से कहता हूं कि वो सिर्फ एक ही गाना बार बार न सुनें, बल्कि माइकल जैक्सन के दूसरे गाने भी सुने. बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच लड़ाई हो जाती है.

जान्हवी कपूर ने वरुण से पूछा कि क्या उन्हें माइकल जैक्सन के गाने सुनना पसंद नहीं है, तो एक्टर ने कहा ऐसी बात नहीं है. वरुण की पूरी बात सुनने के बाद करण जौहर ने उन्हें पैरेंट्स के तौर पर ये सलाह दी कि उनको अपनी बेटी को उसके फेवरेट सॉन्ग सुनने देना चाहिए.

Share this article