बालिका वधु (Balika Vadhu) में आनंदी की सासू मां और जग्या की मां सुमित्रा (Sumitra of Balika Vadhu fame) का रोल निभाकर घर घर पॉपुलर हुईं स्मिता बंसल (Smita Bansal) फिलहाल किसी और वजह से न्यूज़ में हैं. वो दोबारा दुल्हन (Smita Bansal marries again) बन गई हैं. शादी के 25 साल बाद उन्होंने फिर से फेरे लिए हैं.

स्मिता बंसल का पॉडकास्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें:
हां स्मिता बंसल से हाल ही में गोवा में दूसरी बार शादी रचाई. व्हाइट गाउन पहने उन्होंने इस बार व्हाइट वेडिंग की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जैसा आप सोच रहे हैं, वैसा बिल्कुल भी नहीं है. स्मिता बंसल ने अपने पति अंकुश के साथ ही दोबारा शादी की है.

दरअसल 26 अक्टूबर को स्मिता बंसल और अंकुश (Smita Bansal’s husband Ankush) की शादी को 25 साल (Smita Bansal celebrates 25th wedding anniversary) पूरे हो गए. शादी की सिल्वर जुबली को मेमोरेबल बनाने के लिए उन्होंने गोवा में एक शानदार वेडिंग फंक्शन रखा, जिसमें उन्होंने पति के साथ व्हाइट वेडिंग की.

समंदर का खूबसूरत किनारा, फूलों से सजा वेडिंग आर्च और रोमांटिक माहौल… शादी की सिल्वर जुबली मनाने का इससे शानदार तरीका हो ही नहीं सकता. इस खूबसूरत नज़ारे के बीच दोनों ने दोबारा शादी के वचन लिए और इस जश्न को किसी फिल्मी लव स्टोरी जैसा बना दिया. इस मौके पर दोनों बेहद खुश नजर आए.

स्मिता के इस सेलिब्रेशन में टीवी इंडस्ट्री के उनके फ्रेंड्स भी शामिल हुए. ‘बालिका वधू’ की गहना बींदणी नेहा मर्दा भी इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बनीं. संगीता घोष, जयति भाटिया और दूसरे टीवी सितारों भी इस जश्न में शामिल हुए और दूल्हा दुल्हन को शुभकामनाएं दीं. बता दें कि स्मिता ने अंकुश से 2002 में शादी रचाई थी. दोनों की दो बेटियां हैं, स्टाशा और अनाघा. शादी के 25 साल बाद भी दोनों के प्यार में कोई कमी नहीं आई है और दोनों अपनी शादीशुदा लाइफ में बेहद खुश हैं.

