Close

कभी सौतन कभी सहेली… करीना कपूर और मीरा राजपूत का साथ में टॉक शो करते देख कुछ ऐसा नहीं लग रहा?.. (Kabhi Sautan Kabhi Saheli… Doesn’t it feel a certain way to see Kareena Kapoor and Mira Rajput doing a talk show together?..

काफ़ी सुर्ख़ियां बटोर रहा है करीना कपूर के टॉक शो ‘व्हाट वीमेन वांट’ में मीरा राजपूत का आना. जी हां, सुनकर ताज्जुब ज़रूर हुआ होगा कि कैसे करीना ने शाहिद कपूर की पत्नी को अपने शो का न्यौता दिया और मीरा ने हामी भी भर दी. उस पर तुर्रा यह कि दोनों ने ख़ूब हंसी-मज़ाक के साथ शो का पूरा लुत्फ़ उठाया. इस तरह का नज़ारा और ख़ूबसूरत हादसे बॉलीवुड में ही अधिकतर देखने मिलते हैं, तभी तो लोगों को जुमला मारते देर नहीं लगी कि कभी सौतन… कभी सहेली…

जब से करीना और मीरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टॉक शो में हुई उनकी बातचीत के अंश साझा किए हैं तब से हर कोई हैरानी के साथ-साथ इसे लेकर मज़ेदार चुटकी भी ख़ूब ले रहे हैं.

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि शाहिद कपूर और करीना कपूर किसी ज़माने में रिलेशनशिप में थे. दोनों के अफेयर के ख़ूब चर्चे थे. दोनों की एक-दूसरे के प्रति दीवानगी देख कहा जाता था कि ऐसा प्यार कहां?..

 

यह भी पढ़ें: अनीता आडवाणी के राजेश खन्ना की प्रॉपर्टी से हिस्सेदारी की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज (Supreme Court dismisses Anita Advani’s plea for a share in Rajesh Khanna’s property)

 

लेकिन ‘फ़िदा’ मूवी से शुरू हुआ यह सफ़र चुप चुप के, ३६ चाइना टाउन, मिलेंगे मिलेंगे… तक होते हुए ‘जब वी मेट’ फिल्म में बिछड़ने की स्थिति तक पहुंच गया. प्यार तकरार में बदलता गया और दोनों अलग हो गए. करीना ने सैफ अली से शादी कर ली और शाहिद ने मीरा से. दोनों के दो-दो बच्चे भी हैं. करीना के तैमूर-जहांगीर हैं तो शाहिद के मीशा और ज़ेन.

ऐसा कई बार हुआ कि दोनों का आमना-सामना हुआ और दोनों ने एक-दूसरे को इग्नोर किया. न ही दोनों अपने रिश्ते के बारे में सार्वजनिक रूप से कुछ कहना ही पसंद करते हैं. लेकिन कहते हैं ना दुनिया गोल है, आज जब करीना अपने पूर्व प्रेमी की पत्नी को अपने शो में बुला सकती हैं और मीरा अपने पति की पूर्व प्रेमिका के साथ गप्पें लड़ा सकती हैं तो लोगों के पेट में दर्द क्यों हो रहा है. वो कहते हैं ना कुछ लोग कहेंगे… लोगों का काम है कहना…

करीना ने मीरा से कई मज़ेदार सवाल किए ख़ासकर उन्हें लेकर उड़ी अटपटी अफ़वाह कि वे एक और बच्चा चाहती हैं. इस पर मीरा ने बड़ी साफ़गोई से यह क्लीयर कर दिया कि ऐसा कुछ भी नहीं है. उनका परिवार कंप्लीट है. लेकिन करीना छेड़ने से बाज नहीं आई कि वे कर सकती हैं.
स्त्री-पुरुष के बहस को लेकर भी मीरा ने अपना दबंग अंदाज़ दिखाते हुए कहा कि पुरुषों को वीमेन से कभी भी बहस नहीं करनी चाहिए, बेहतर होगा कि वे उनके सामने घुटने टेक दें यानी ख़ुद को सरेंडर करना ही बेहतर विकल्प है.
वहीं पतियों द्वारा वादा करके भी समय पर गिफ्ट्स, चीज़ें आदि न दिलाने पर मीरा ने लाजवाब तरीक़ा बताया कि साल की शुरुआत में ही जो भी चाहिए उसकी लिस्ट बनाकर उन्हें दे दें. करीना को उनका यह ट्रिक ज़बर्दस्त लगा और उन्होंने कहा कि वे भी इसे आज़माएंगी. अब देखते हैं कितनी महिलाएं इस उपाय को अपनाती हैं.

 

 

यह भी पढ़ें: बोल्ड एंड ब्यूटीफुल ज़ीनत अमान रही हैं ट्रेंड सेटर (The bold and beautiful Zeenat Aman has been a trendsetter)

 

Photo Courtesy: Social media

Share this article