इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) ने तो सफलता के रिकॉर्ड तोड़े ही, इसके एक गाने ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ (Maine Tere Hi Bharose Hanuman) ने देशभर में धूम मचा दी और हर किसी की ज़ुबान पर छा गया. इस गाने को दृष्टिबाधित लोक गायक सुनील लोधी (Hanuman Ansh singer Suneel Lodhi) ने गाया था. सोशल मीडिया से लेकर देश-विदेश तक उनके इस भजन को लोगों का प्यार मिला.

कभी ट्रेनों में भजन गाकर गुजारा करने वाले सुनील अब अपनी आंखों से दुनिया देख सकेंगे. उनकी आंखों का इलाज (Suneel Lodhi Begins Eye Treatment) शुरू हो चुका है, जिसकी जानकारी सिंगर ने सोशल मीडिया पर शेयर की है. साथ ही एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर आंखों की रोशनी लौटने की दुआ मांगी है.

सुनील ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें डॉक्टर उनकी आंखों की जांच करते नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, “हे ईश्वर! आपने अब तक बहुत सहारा दिया है, हर मुश्किल में हौसला दिया है. आज मेरी आंखों के इलाज की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आप सभी की दुआओं और आशीर्वाद से एक नई उम्मीद जगी है. प्रभु से बस इतनी-सी प्रार्थना है कि मेरे जीवन में भी रोशनी लौट आए और मैं इस खूबसूरत दुनिया को अपनी आंखों से देख सकूं.”

सुनील ने लिखा, “ईश्वर, आपने अब तक बहुत सहारा दिया है, हर मुश्किल में हौसला दिया है. आज मेरे आंखों के इलाज की प्रक्रिया शुरू हो गई है, आप सभी की दुआओं और आशीर्वाद से एक नई उम्मीद जगी है. प्रभु से बस इतनी सी प्रार्थना है कि मेरे जीवन में भी रोशनी लौट आए और मैं इस खूबसूरत दुनिया को अपनी आंखों से देख सकूं. मेरे माता-पिता का वर्षों का इंतज़ार पूरा हो, मेरे अपनों की दुआएं कबूल हों.”

सुनील ने अपने फैंस से खास अपील की है कि वे उनके लिए दिल से प्रार्थना करें. “आप सभी से निवेदन है कि मेरे लिए दिल से प्रार्थना कीजिए. आपका प्यार, दुआएं और आशीर्वाद ही मेरे लिए सबसे बड़ी ताकत हैं. हे प्रभु, अब बस एक कृपा और कर देना. मेरे आंखों की रौशनी वापस लौटा देना. जय श्रीराम.”

लोग सुनील की ये पोस्ट पढ़कर इमोशनल हो रहे हैं और कमेंट सेक्शन में सुनील के लिए दुआ कर रहे हैं. हर कोई उनके जल्द स्वस्थ होने और आंखों के इलाज के सफल होने की दुआ कर रहा है.
