ब्लॉकबस्टर ‘बेबी डॉल…’ और ‘चिटियां कलाईयां वे…’ गाना गाकर बॉलीवुड और लाखों करोड़ों लोगों के दिलों पर छा जानेवाली सिंगर कनिका कपूर (‘Baby Doll…’ Singer Kanika Kapoor) को लेकर बड़ी न्यूज़ आ रही है. सिंगर की दूसरी शादी (Kanika Kapoor’s second divorce) भी टूट गई है और अपनी मैरिड लाइफ का ये अपडेट उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है और पति गौतम के साथ तलाक की खबर अनाउंस की है.

कनिका कपूर की 20 मई 2022 को दूसरी शादी हुई थी. उन्होंने लंदन में एनआरआई बिजनेसमैन गौतम हाथीरमानी (Kanika Kapoor’s husband Gautam Hathiramani) से शादी की थी और इस शादी से वे बेहद खुश भी थीं. लेकिन अब शादी के चार साल बाद उन्होंने अपने दूसरे पति से भी तलाक ले लिया है.

कनिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करके बताया कि उन्होंने और उनके पति गौतम ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया है. सिंगर ने अपना तलाक अनाउंस (Kanika Kapoor announces separation) करते हुए लिखा, “फ्रेंड्स, बहुत सोच-विचार के बाद मैंने और मेरे पति ने अलग होने का फैसला कर लिया है. हमने एक साथ जो भी वक्त बिताया, उसके लिए मैं खुश हूं. मैं उनके अच्छे भविष्य के लिए प्रार्थना करती हूं. हम इस स्थिति में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, प्लीज हमारी प्राइवेसी की रेस्पेक्ट करें और थोड़ी संवेदनशीलता बनाए रखें.”

कनिका कपूर और गौतम 15 सालों तक अच्छे दोस्त थे और एक दूसरे को अच्छी तरह समझते थे. कनिका ने खुद बताया था कि जब वो अपने तीन बच्चों की अकेले परवरिश कर रही थीं, तब गौतम उनके साथ न सिर्फ मजबूती से खड़े रहे थे, बल्कि उन्हें इमोशनल सपोर्ट भी दिया था. ऐसे में जब 15 सालों की दोस्ती के बाद गौतम ने उन्हें प्रपोज़ किया तो उन्होंने तुरंत हां कर दी और 25 सालों तक अकेले रहने के बाद शादी रचा ली. हालांकि उनकी दूसरी शादी भी 4 सालों में ही टूट गई है.

बता दें इन 48 साल कि कनिका की ये दूसरी शादी थी. इससे पहले 18 साल की उम्र में उन्होंने लंदन के ही बिजनेसमैन राज चंडोक से शादी रचाई थी. इस शादी से उन्हें तीन बच्चे भी हुए, लेकिन 2012 में उनका तलाक हो गया. इसके बाद वो मुंबई आईं और उन्होंने सिंगिंग में करियर बनाया और कामयाबी हासिल की. तीनों बच्चों की परवरिश भी उन्होंने अकेले ही की.

