Close

करवा चौथ सेलिब्रेट करने पर ट्रोल हुई मुस्लिम एक्ट्रेस शफाक नाज का भड़का गुस्सा, दिया करारा जवाब, बोलीं- सिंदूर लगाने से धर्म कैसे बदल जाता है? (Actress Shafaq Naaz Slams On Trolls For Trolling Her Karwa Chauth Celebration)

पिछले दिनों शफाक नाज ( Shafak Naaz) ने सोशल मीडिया पर अपने करवा चौथ सेलिब्रेशन (Karwa Chauth Celebration) की तस्वीरें शेयर की थी. पर एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. लेकिन शफाक ने भी ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए पूछा कि सिंदूर लगाने से धर्म कैसे बदल जाता है?

Shafaq Naaz

पिछले दिनों एक्ट्रेस शफाक नाज ने करवा चौथ के खास मौके पर अपने शौहर के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थी. शेयर की इन तस्वीरों में एक्ट्रेस 16 श्रृंगार किए हुए दिखाई दी इन तस्वीरों में शफाक मांग में सिंदूर, हाथ में चूड़ा और महावर भी लगाए हुए बहुत खूबसूरत लग रही हैं. एक्ट्रेस ने जैसे ही अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की, ट्रोलर्स ने उनकी कड़ी आलोचना करनी शुरू कर दी

Shafaq Naaz

खुद को बुरी तरह से ट्रोल होते हुए देख शफाक खुद को रोक नहीं पाई. और तुरंत इंस्टाग्राम पर लाइव आकर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया. इंस्टाग्राम के लाइव वीडियो सेशन में ट्रोल्स को जवाब देते हुए कहा- हाल ही में मैंने करवा चौथ सेलिब्रेशन की अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी. इन तस्वीरों में मैंने सिंदूर लगाया था, रेड साड़ी पहनी थी.

Shafaq Naaz

फिर अचानक मैं क्या देखती हूं कि बहुत सारे लोग मुझे ट्रोल करने लगे. कमेंट सेक्शन में मेरे लिए गालियां लिखी थीं. अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था. मैं आप लोगों से पूछती हूं कि अगर आप सिंदूर लगा लेते हो आपका धर्म बदल जाता है और मेरा धर्म कनवर्ट हो चुका है क्योंकि मैंने सिंदूर लगाया है.

Shafaq Naaz

एक्ट्रेस ने ये भी कहा- मेरे पति का नाम जीशान है और वो मुस्लिम हैं. दूसरी अहम बात ये है कि सिंदूर लगाने से कैसे धर्म बदल जाता है? हम इंडिया में रहते हैं. मैं इतने सालों से होली, दिवाली, रक्षाबंधन मनाती आई हू? मैंने तो कभी छुपाया नहीं. फिर अचानक से क्यों इतना इनटॉलरेंस क्यों? मुझे और मेरे पति को इतनी गालियां क्यों दे रहे हो क्यों?

Shafaq Naaz

अगर इतनी समस्या है तो कहीं और जाकर रहो इंडिया में क्यों हो? ये सच में दिल तोड़ने वाली बात है कि हम दूसरे धर्म की इज्जत करना भूल चुके हैं. खैर आपकी जिंदगी है जो करना है करें. लेकिन मुझे नहीं बताएं कि मुझे क्या करना है क्या नहीं.अगर आपको मेरी चीजें नहीं पसंद आ रहीं तो आप मुझे मत करो फॉलो. छोड़ दो मुझे.

Share this article