Close

सनी देओल को सताई पापा की याद, बेटे करण देओल के संग पहुंचे धर्मेंद्र के फार्म हाउस, एक्टर ने शेयर किया वीडियो, नोट में लिखा- मिसिंग यू पापा (Sunny Deol Reached Father Dharmendra Farm House With Son Karan Deol Share Video And Write Missing You Papa)

फिल्म रामायण (RAMAYAN) आज 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में हनुमान का किरदार निभाने वाले एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर बेटे करण देओल (Son Karan Deol) के साथ अपने दिवंगत पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Vateran Actor Dharmendra) के फार्म हाउस पहुंचे.

 

सनी देओल देओल हाल ही में बेटे करण देओल के साथ अपने पिता धर्मेंद्र की मनपसंद जगह यानी उनके फार्म हाउस पहुंचे. फार्म हाउस पहुंचने के बाद एक्टर को अपने पिता की याद सताने लगी और वे अपने पापा को याद कर बेहद इमोशनल हो गए.

पापा के फार्म हाउस पहुंचने के बाद सनी देओल ने सोशल मीडिया पर वहां का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्टर ने दिखाया है कि कुछ लोग पापा के फार्म हाउस के खेतों में हुई फसल का काम को कर रहे हैं. और सनी पाजी अपने बेटे करण के साथ खड़े होकर उनको देखते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो के बीच सनी बेटे करण को इस जगह को “पापा का फार्म” कहते हुए भी सुनाई देते हैं.

बैक राउंड में देओल फैमिली की फिल्म ‘अपने ‘ का गाना ‘अपने तो अपने होते हैं…’ इस गाने की वजह से ये पोस्ट और भी इमोशनल हो गई है. इस क्लिप के साथ एक्टर ने एक भावुक नोट लिखा- मिसिंग यू पापा.

बता दें कि धर्मेंद्र का लोनावला-खंडाला की पहाड़ियों में एक बड़ा फार्महाउस है. वे अक्सर सुकून की तलाश में यहां पर आते थे अक्सर सुकून का समय बिताते थे.

Share this article