बुधवार की सुबह 5 बजे जब देश के आधा लोग उठ चुके थे, तब सलमान खान ने बिना कोई अनाउंसमेंट किए अपनी अपकमिंग फिल्म मातृभूमि का न्यू सॉन्ग ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ का एक वीडियो साझा किया.इस सॉन्ग को सुनने के बाद से फैंस बेहद कंफ्यूज हैं कि ट्रैजिक वॉर ड्रामा फिल्म में ऐसा लव सॉन्ग है.

सुबह 5 बजे के लगभग सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तेरी सेक्सी ब्यूटी’ एक टीज़र शेयर किया. साथ में कैप्शन भी लिखा- डिपार्चर टाइम सुबह 5:12 बजे…. फ्लाइट टाइम पर है. 2 पेग अंदर जाते हो मैं अपनी सेक्सी ब्यूटी के साथ उड़ने लगूंगा…पता नहीं कहां मैं लैंड करूं,.. साथ में “सलमान ने #TeriSexyBeauty आउट नाउ लिखा है. सलमान ने फैंस के लिए यूट्यूब पर पूरे गाने का लिंक अपने इंस्टाग्राम बायो में दिया है.

गाने के YouTube डिस्क्रिप्शन में लिखा है: “प्यार, मस्ती और थोड़ा पागलपन तेरी सेक्सी ब्यूटी के सेंटर स्टेज पर है. मस्ती भरा ये ट्रैक रोमांस, केमिस्ट्री और केयरफ्री मोमेंट्स से भरा है. यूट्यूब पर ये रोमांटिक सॉन्ग काफी पॉपुलर हो रहा है. फैंस के दिल को लुभा रहा है.

वहीं कुछ फैंस ऐसे भी जो इस सॉन्ग को सुनने के बाद कंफ्यूज है कि ये हिप लव सॉन्ग ट्रैजिक वॉर फिल्म में कैसे फिट हो रहा है. कुछ फैंस इस बात को लेकर कंफ्यूज है कि सुबह 5 सॉन्ग रिलीज करने का कौन सा टाइम हुआ.

एक कंफ्यूज फैन ने लिखा- इस फिल्म में ये फन सॉन्ग क्या कर रहा है? दूसरे फैन ने लिखा – क्या सलमान ने सॉन्ग को गलती से पोस्ट कर दिया है. इस फिर सलमान सलमान है. तीसरे ने कमेंट किया – लगता है सलमान भाई मेरे स्लीप साइकिल से मेल खाते हैं.
