Close

आलिया भट्ट बनीं रणबीर कपूर की सबसे बड़ी चीयर लीडर, शेयर की राहा के साथ क्यूटेस्ट BTS तस्वीरें, ‘रामायण’ की पूरी टीम पर जताया गर्व (Alia Bhatt Shares Precious Father-Daughter Moment From Ramayana Sets, Cheers For Ranbir Kapoor And Ramayana Team)

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की ‘रामायण’ (Ramayan) की हर जगह चर्चा है. सेलेब्स से लेकर क्रिटिक्स और फैंस तक फ़िल्म का रिव्यु कर रहे हैं और फ़िल्म की तारीफ कर रहे हैं. वहीं अब आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने भी ‘रामायण’ देख ली है और सबके काम से प्रभावित हुई हैं. आलिया ने अब रणबीर कपूर व फ़िल्म की पूरी टीम पर प्यार (Alia Bhatt Cheers For Ranbir Kapoor And Ramayana Team) लुटाया है.

आलिया ने रणबीर कपूर और बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) की ‘रामायण’ के सेट से दो BTS तस्वीरें शेयर (Alia Bhatt Shares Ranbir-Raha’s BTS pics) की हैं, जिसमें रणबीर श्रीराम के गेटअप में हैं और बेटी राहा को किस करते और उसके साथ सेट पर टाइम स्पेंड करते नज़र आ रहे हैं.  आलिया ने जो तस्वीरें शेयर की हैं वो फैंस का दिल जीत रही हैं.

अब आलिया भट्ट के इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस के धड़ल्ले से लाइक आ रहे हैं. इस पोस्ट पर रणबीर और राहा पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं. इसमें शिबानी अख्तर, सबा पटौदी, समेत कई सेलेब्स ने लाइक किया है. आलिया ने इस पोस्ट में ‘रामायण’ के लिए रणबीर और पूरी टीम की तारीफ की.

सबसे पहले उन्होंने रणबीर की तारीफ करते हुए लिखा, “तुमने इस फ़िल्म के लिए अपना सब कुछ लगा दिया, फिर भी अपनी बेटी के लिए अपना पूरा प्यार बचाकर रखा. रणबीर, आप पर और फ़िल्म की पूरी टीम पर गर्व है, जिन्होंने इस फ़िल्म में शानदार अनुभव के लिए अपना दिल और जान लगा दी.” आलिया ने आगे लिखा, “कुछ कहानियां हम सभी से बड़ी होती हैं. रामायण उन्हीं में से एक है.”

इन तस्वीरों में तस्वीरों में बाप-बेटी की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है. आलिया भट्ट के इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस के धड़ल्ले से लाइक आ रहे हैं. इस पोस्ट पर रणबीर और राहा पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लाडली राहा ने 4 साल की उम्र में ‘रामायण’ से बॉलीवुड डेब्यू किया है और ये खुद रणबीर ने कन्फर्म किया है. रणबीर ने बताया कि उनकी बेटी राहा का भी फिल्म में एक छोटा सा कैमियो है. उन्होंने बताया कि राहा ने रामायण में उनके साथ साई पल्लवी और रवि दुबे वाले एक शॉट में काम किया है. रणबीर ने ये भी बताया कि राहा अक्सर आलिया के साथ सेट पर आती थी और ‘रामायण’ की शूटिंग देखा करती थी. राहा का रामायण में काफी इंटरेस्ट भी है और वो अक्सर उनसे रामायण की कहानियां सुनती रहती है.

Share this article