दिवाली के शुभ अवसर पर सितारों ने अपने-अपने अंदाज़ में दीपावली की बधाइयां और शुभकामनाएं दीं.

सोनू सूद ने नेक कार्य करते हुए दादी की पोती को नई जीवन दिलाने में सहयोग दिया.
इस दिवाली, भगवान ने मुझे सबसे खूबसूरत तोहफा दिया — एक नन्ही जान को बचाने में मदद करने का मौका। ❤️ 90 साल की एक दादी, जिनकी बस एक ही दिली ख्वाहिश थी: अपनी एक साल की पोती राधिका को बचाना, जो दिल की एक गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। आज, भगवान की कृपा से, उसकी सर्जरी सफल रही। एक नन्हे दिल को धड़कने का नया मौका मिला है, और एक दादी को मुस्कुराने की सबसे बड़ी वजह मिल गई है। जुपिटर हॉस्पिटल, डॉ. आशुतोष और पूरी मेडिकल टीम का दिल से आभार। इस दिवाली, मेरे लिए सबसे रोशन दीया नन्ही राधिका की ज़िंदगी में चमकती हुई उम्मीद है। दिवाली की शुभकामनाएँ! ❤️🪔🙏

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने प्यारे बेटे विहान की झलक दिखाई.
हमारी अब तक की सबसे शानदार दिवाली… ❤️✨ सभी को ढेर सारा प्यार, रोशनी और खुशियाँ मिलें।
– विक्की, कैटरीना और विहान ॐ

अक्षय कुमार ने अर्थपूर्ण ख़ूबसूरत संदेश के साथ दीपावली की शुभकामनाएं दीं!
दिवाली खुशियाँ बांटें, अपनों के साथ वक्त बिताएं और जिंदगी की छोटी-छोटी खुशियों को मनाने का त्यौहार है। ये प्यारा सा त्यौहार हर घर में खुशियाँ, अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि लेकर आये। आप सभी को मेरे और मेरे परिवार की तरफ से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ। ❤️🪔
यह भी पढ़ें: रूपाली गांगुली- उन्होंने ऊपर जाकर कुछ सेटिंग की… (Rupali Ganguly- Unhone Upar Jakar Kuch Setting Ki…)

करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने अपनी मां बबीता और पिता रणधीर के साथ की ख़ूबसूरत तस्वीरों को साझा करते हुए दिवाली विश की.
जीना यहाँ, मरना यहाँ, माँ और पापा के सिवाय, जाना कहाँ ♥️🌈🙏🏻 Happy Diwali people… It’s always all about loving your parents… always ♥️


सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने अपनी बिटिया और बेजु़बान जानवरों के साथ इस ख़ुशी को बांटा.
इस साल हमने अपने आम दोस्तों की जगह जंगल के दोस्तों के साथ समय बिताया – 🐯 ❤️ ✨ – जंगल से एक शांत, सुकून भरी और बेहद खुशहाल दिवाली। #हैप्पीदिवाली 🪔 /

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने गेंदा के फूलों के साथ शरारत करते हुए मज़ेदार अंदाज़ में बधाइएं दीं.
Happy Diwali 🪔 to all! Love and light. 🤟

सभी को दीपावली की ढेर सारी बधाइयां और शुभकामनाएं!
Happy Diwali!
Photo Courtesy: Social Media
