Close

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने होस्ट की बेटी राहा के 4th बर्थडे पर पेस्टल ब्ल्यू थीम पार्टी, दिखाई ब्ल्यू केक और फैमिली संग बिताए प्यारे पलों की झलक (Alia Bhatt, Ranbir Kapoor host Bluey-themed party for daughter Raha’s 4th birthday)

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बेटी राहा कपूर के 4th बर्थडे सिलेब्रेशन (Daughter Raha’s fourth Birthday Celebration) की तस्वीरें शेयर की हैं. एक्ट्रेस ने आज 7 नवंबर को ये तस्वीरें शेयर की हैं. इंटीमेट होम इवेंट में पेस्टल थीम्ड डेकोरेशन, कस्टमाइज्ड केक के अलावा हसबैंड रणबीर कपूर के संग बिताए पल शामिल थे.

बॉलीवुड के मोस्ट पावर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी लाडली राहा के चौथे बर्थडे पर एक इंटीमेट पार्टी अपने घर पर होस्ट की. और अब आज आलिया ने बेटी के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों की सीरीज सोशल मीडिया पर शेयर की है.ये लो की आफ्टरनून इवेंट था. इवेंट को पेस्टल ब्लू थीम कैंपर वैन डेकोरेशन, कलरफुल बंटिंग और कस्टम बैलून से डेकोरेट किया गया था.

आलिया ने बेटी राहा के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इस सेलिब्रेशन में 2 अलग अलग केक काटे गए थे. एक केक बच्चों की पॉपुलर एनिमेटेड सीरीज ब्लू का कस्टमाइज केक था.

जबकि दूसरे केक पर मिनिमल व्हाइट फ्रॉस्टिंग पर ब्लैक लाइन से फैमिली ट्री बनाया है. शेयर की तस्वीरों में से एक फोटो में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर केक काटते हुए उसकी हेल्प करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा है – वो 4 साल की है. हमारा लिटिल यूनिकॉर्न. ब्लेस्ड और जुनूनी। हमेशा-हमेशा के लिए.

अपनी प्राइवेसी को मेंटेन करते हुए आलिया और रणबीर ने सेलिब्रेशन की इन तस्वीरों में राहा का फेस हाइड किया है. अन्य तस्वीरों में राहा कलरिंग एक्टिविटी करते हुए, लॉन में घूमते हुए दिख रही हैं.एक और फोटो मेंआलिया की अपनी बेटी पर प्यार लुटाते हुए दिख रही है.

राहा के बर्थडे सेलिब्रेशन की इन तस्वीरों को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं. हैप्पी बर्थडे राहा लिख कर अपना प्यार लुटा रहे है.

 

Share this article