अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ कालिया, शहंशाह जैसी बेहतरीन फिल्में बनानेवाले फिल्मकार और दिग्गज एक्टर टीनू आनंद (Tinnu Anand) को लेकर बड़ी खबर आ रही है. हाल ही में टीनू आनंद का एक्सीडेंट हो गया था, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे. वे 12 दिनों तक ICU में थे, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल से डिसचार्ज (Tinnu Anand discharged from hospital) कर दिया गया है, लेकिन अब भी वो पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं.

टीनू आनंद का पूरा पॉडकास्ट देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:
टीनू आनंद को हाल ही में एक चोट लग गई थी. उनकी पांच पसलियां टूट गई थीं, उनमें से एक ने उनके फेफड़े को भी चोट पहुंचाई थी, जिससे उनके फेफड़े में छेद हो गया था. गंभीर हालत में उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती (Tinnu Anand admitted with serious injuries) कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था. वो 12 दिन ICU में रहे, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है.

हालांकि अब अब एक्टर खतरे से बाहर हैं. लेकिन उनका चलना-फिरना और उठना-बैठना काफी मुश्किल है. उन्हें बोलने में भी असहजता महसूस हो रही है. डॉक्टर्स ने उन्हें सख्त बेड रेस्ट की सलाह दी है. फिलहाल घर पर ही उनकी फिजियोथेरेपी चल रही है, ताकि उनकी रिकवरी हो सके. फिलहाल ये साफ नहीं है कि उन्हें ये चोट कैसे लगी है.

उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग उनकी हेल्थ के बारे में जानकर चिंतित हैं और जल्द उनके स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं. फिलहाल डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक वो आराम कर रहे हैं. पूरी तरह ठीक होने में अभी कुछ और समय लग सकता है.

81 वर्षीय टीनू आनंद ने ‘पुष्पक’, ‘नायकन’, ‘खिलाड़ी’, ‘लागा चुनरी में दाग’, ‘गजनी’, ‘दामिनी’, ‘राम जाने’, ‘त्रिमूर्ति’, ‘सीता रामम’, ‘दबंग’ सहित कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. टीनू ने ‘कालिया’, ‘शहंशाह’, ‘मेजर साब’, ‘जीना तेरी गली में’, ‘दुनिया मेरी जेब में’, ‘एक हिंदुस्तानी’ और ‘मैं आजाद हूं’ जैसी फिल्मों का डायरेक्शन भी किया है.
