Close

पांच पसलियां टूटीं, फेफड़े में हुआ छेद, 81 साल की उम्र में टीनू आनंद का हुआ एक्सीडेंट, 12 दिन ICU में रहने के बाद मिली छुट्टी, जानें अब कैसी है एक्टर की तबियत (Tinnu Anand Suffers Rib Fractures And Lung Puncture, Actor Gets Discharge From ICU After 12 Days)

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ कालिया, शहंशाह जैसी बेहतरीन फिल्में बनानेवाले फिल्मकार और दिग्गज एक्टर टीनू आनंद (Tinnu Anand) को लेकर बड़ी खबर आ रही है. हाल ही में टीनू आनंद का एक्सीडेंट हो गया था, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे. वे 12 दिनों तक ICU में थे, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल से डिसचार्ज (Tinnu Anand discharged from hospital) कर दिया गया है, लेकिन अब भी वो पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं.

Tinnu Anand

टीनू आनंद का पूरा पॉडकास्ट देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: 

टीनू आनंद को हाल ही में एक चोट लग गई थी. उनकी पांच पसलियां टूट गई थीं, उनमें से एक ने उनके फेफड़े को भी चोट पहुंचाई थी, जिससे उनके फेफड़े में छेद हो गया था. गंभीर हालत में उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती (Tinnu Anand admitted with serious injuries) कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था. वो 12 दिन ICU में रहे, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है.

Tinnu Anand

हालांकि अब अब एक्टर खतरे से बाहर हैं. लेकिन उनका चलना-फिरना और उठना-बैठना काफी मुश्किल है. उन्हें बोलने में भी असहजता महसूस हो रही है. डॉक्टर्स ने उन्हें सख्त बेड रेस्ट की सलाह दी है. फिलहाल घर पर ही उनकी फिजियोथेरेपी चल रही है, ताकि उनकी रिकवरी हो सके. फिलहाल ये साफ नहीं है कि उन्हें ये चोट कैसे लगी है.

Tinnu Anand

उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग उनकी हेल्थ के बारे में जानकर चिंतित हैं और जल्द उनके स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं. फिलहाल डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक वो आराम कर रहे हैं. पूरी तरह ठीक होने में अभी कुछ और समय लग सकता है.

Tinnu Anand

81 वर्षीय टीनू आनंद ने ‘पुष्पक’, ‘नायकन’, ‘खिलाड़ी’, ‘लागा चुनरी में दाग’, ‘गजनी’, ‘दामिनी’, ‘राम जाने’, ‘त्रिमूर्ति’, ‘सीता रामम’,  ‘दबंग’ सहित कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है.  टीनू ने ‘कालिया’, ‘शहंशाह’, ‘मेजर साब’, ‘जीना तेरी गली में’, ‘दुनिया मेरी जेब में’, ‘एक हिंदुस्तानी’ और ‘मैं आजाद हूं’ जैसी फिल्मों का डायरेक्शन भी किया है.

Share this article