Close

Greece vacation: बिकिनी में दिखा करीना कपूर खान का बोल्ड अंदाज, सैफ अली खान के साथ करीना कपूर ने लिया ग्रीस वेकेशन का मजा, शेयर किए रोमांटिक पल (Bikini-clad Kareena Kapoor enjoys Greece getaway with Saif Ali Khan, shares romantic moment)

जब से नवाब साहब यानी सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने इंस्टाग्राम ज्वाइन किया है, तब से एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ की अपडेट अपने फैंस के साथ शेयर करने से थकते नहीं हैं. इस बार फैमिली संग घूमने निकले सैफ अली ने अपने ग्रीस वेकेशन (Greece Vacation) की झलकियां दिखाई हैं. इस हॉलिडे एलबम में रोमांटिक मोमेंट्स से फैमिली फन तक की झलकियां शामिल है.

ग्रीस वेकेशन पर निकले सैफ के साथ उनकी बेगम करीना कपूर खान और उनके दोनों बच्चे तैमूर और जेह भी उनके साथ हैं. सैफ ने सोशल मीडिया पर अपने ग्रीस वेकेशन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं.

हॉलिडे एलबम को शेयर करते ही कुछ मिनटों में खान परिवार की तस्वीरें वायरल होने लगी. वेकेशन को इन तस्वीरों में से यूजर्स का ध्यान सबसे ज्यादा खींचा है बिकिनी पहने हुए करीना कपूर ने.

शेयर की वेकेशन की इन तस्वीरों में करीना का बिकिनी लुक देखकर फैंस क्रेजी हो रहे हैं. फोटो एल्बम की इस सीरीज में एक फोटो में करीना येलो कलर की बिकिनी पहने रिलैक्स मोड में मैगजीन पढ़ते हुए नजर आ रही है. इस फोटो करीना ने बोल्ड टशन साफ नजर आ रहा है.

दूसरी फोटो में करीना ग्रीन कलर की मोनोकनी पहने ही दिख रही हैं. साथ में शर्टलेस सैफ अली खान सेल्फी ले रहे हैं. जेह की क्यूट स्माइल फैंस का दिल जीत रही है.

तीसरी फोटो सैफ और करीना एक दूजे की आंखों में खोए हुए दिख रहे हैं. शादी के इतने सालों बाद भी कपल के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री साफ नजर आ रही हैं.

अन्य फोटोज में तैमूर की सोलो , दोनों भाई फन करते हुए, सैफ और करीना की सोलो फोटो हैं. जिसमें सब लोग फन करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Share this article