अपने बिजी शेड्यूल से दूर एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) आजकल वेकेशन पर निकले हुए हैं. शहरी भागदौड़ से दूर समंदर किनारे फन टाइम बिता रहे हैं. लेकिन इसी दौरान समंदर में वॉटर स्कीइंग करते हुए उनकी कलाई में चोट लग गई है.

एक्टर वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर अपनी वेकेशन की फोटोज और वीडियो की सीरीज शेयर की हैं. इस वेकेशन सीरीज में वे समन्दर किनारे मौज मस्ती करते हुए, अपना फेवरेट पिज्जा खाते हुए, कभी सर्फिंग करते, कभी नहाते हुए, कभी पैड़ल खेलते हुए तो कभी डूबते हुए सूरज का नज़ारे का लुत्फ लेते नजर आ रहे हैं.

इन सब एक्टिविटीज के बीच एक्टर ने अपने फैंस को एक दुखद अपडेट भी दिया है. एक्टर ने अपने फैंस को बताया कि उनकी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले वॉटर स्कीइंग करते हुए उनकी कलाई में चोट लग गई है.

इन तस्वीरों और वीडियोज़ को शेयर करते हुए वरुण ने कैप्शन में लिखा – रेनबो देखा, सातवीं फोटो देखना मत भूलना, ये मेरी फेवरेट मेमोरी है.

समंदर के किनारे पिज्जा खाने वाली तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा -बीच पर पिज्जा खाया. एक्टर ने बाकी की तस्वीरों को शेयर करते हुए उनके साथ भी कैप्शन लिख अपने अनुभव शत किए हैं.

वेकेशन के दौरान मस्ती करते हुए वरुण ने एक।और बात अपने फैंस के साथ शेयर की है. वो बात है – मैने वॉटर स्कीइंग की लेकिन शूटिंग शुरू करने से पहले मेरी कलाई में चोट लग गई. वरुण ने वॉटर स्कीइंग करते हुए अपना एक वीडियो भी शेयर किया. वीडियो ने एक्टर वॉटर स्कीइंग करने का मजा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं और इसी बीच उनकी कलाई पर चोट लग गई.

वरुण की इन तस्वीरों और वीडियो पर फैंस अपना प्यार दिखा रहे हैं. बता दें कि पिछली बार एक्टर फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आए थे.
