Close

जावेद अख्तर ने प्रभु श्रीराम को बताया आदर्श, बोले, ‘राम किसी एक धर्म के नहीं… हर भारतीय के खून में हैं श्रीराम’ (‘Ram is not just a person, Ram is an ideal, a morality, Ram is a way of living’ Javed Akhtar Says Ram Is In The ‘Blood Of Every Indian’)

नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari की ‘रामायण’ (Ramayana) ने दुनियाभर में धूम मचा रखी है और बॉक्स ऑफिस पर पिछले कई रिकार्ड्स तोड़ दिए हैं. हर कोई फ़िल्म की तारीफ कर रहा है और प्रभु श्रीराम (Shri Ram) की गाथा स्क्रीन पर देखकर अभिभूत हो रहा है. अब लेखक और गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने भी फ़िल्म के बारे में बात की है. हाल ही में उन्होंने ‘रामायण’ फिल्म की तारीफ (Javed Akhtar praises Ramayana) में काफी कुछ कहा. उन्होंने कहा कि हर भारतीय में राम बसते हैं, उनके इस बयान पर अब, मौलाना भड़क गए हैं.

जावेद अख्तर ने हाल ही में रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लेकर अपना रिएक्शन दिया और फ़िल्म देखने की इच्छा जताई. मीडिया से बातचीत के दौरान जावेद अख्तर ने भगवान राम को एक ऐसा व्यक्तित्व बताया, जिनके मूल्य धर्म की सीमाओं से परे हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने नितेश तिवारी की ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ की बहुत तारीफें सुनी हैं, लेकिन अभी तक इसे देखा नहीं है. उन्होंने कहा, “मैं यह फिल्म जरूर देखूंगा. मेरी बेटी जोया ने यह फिल्म देखी है और वह इसकी तारीफ कर रही है. आमतौर पर वह किसी प्रोजेक्ट की तारीफ नहीं करती है.”

‘रामायण’ फिल्म और श्रीराम के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “राम सिर्फ एक व्यक्ति नहीं हैं. राम एक आदर्श हैं, नैतिकता हैं और जीने का एक तरीका हैं. राम नैतिकता का प्रतीक हैं. राम हर भारतीय में और उनके संस्कारों में बसे हैं. जब आप इसे देखते हैं और इसकी तारीफ करते हैं, ये सीधे आपके दिल को छूती है. शायद कल को बहुत सारे लोग मेरी बात से नाराज हों. लेकिन भगवान श्री राम हर भारतीय के खून में रचे-बसे हैं, चाहे वो किसी भी धर्म से हो. भले ही उन्हें कभी-कभार एक व्यक्ति के रूप में देखा जाता है, लेकिन उनका महत्व इससे कहीं बढ़कर है. वो जीवन जीने की एक सोच हैं.”

अब, ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी उनके बयान पर भड़क गए हैं और जावेद के बारे में काफी कुछ बोला है. मौलाना ने जावेद अख्तर पर निशाना साधते हुए सीधे कहा, ‘जावेद अख्तर नास्तिक हैं. उन्होंने कई बार सार्वजनिक मंचों पर कहा है कि वे नास्तिक हैं और किसी भी देवता, किसी भी भगवान या खुदा में विश्वास नहीं करते. भगवान राम के प्रति उनका यह लगाव उनके बिजनेस की वजह से है.

मौलाना साजिद रशीदी ने आगे कहा, “जावेद अख्तर थाली के बैंगन हैं. नाम उनका मुसलमान है, लेकिन बात करते हैं हिंदू की. मेरे पास उनके लिए एक सुझाव है- अपना नाम जावेद अख्तर से बदलकर राम पाल रख लें.तब 80 प्रतिशत हिंदू आबादी शायद आपको पूरा सम्मान दे. आपको वास्तव में एक स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए. जावेद अख्तर जैसे लोग ईमान तो क्या, अपने घर को बेच दें, अपने जिस्म को बेच दें, अपनी किडनियां बेच दें. इनको सिर्फ पैसा चाहिए.”

Share this article