40 से अधिक सालों से अपने बेहतरीन गानों से लोगों का मनोरंजन कर रहे समीर अनजान ने अपने गानों से कभी रुलाया तो कभी प्यार करना सिखाया. लेकिन क्या आप समीर अनजान की लाइफ से जुड़े हुए अनकहे पहलुओं को जानते हैं, यदि नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं –
मेरी सहेली पॉडकास्ट में जानें गीतकार समीर अनजान से जानें उनके गीतों को बनने की कहानियां… क्लिक करें नीचे दिये गए लिंक पर

– समीर अनजान का असली नाम शीतला पांडे है. इनका जन्म साल 1958 में बनारस में हुआ था.
– घर में उन्हें प्यार से राजन बुलाते थे. बड़े होकर समीर फिल्म इंडस्ट्री में आए तो शीतला समीर अनजान बन गए.
– समीर अनजान पॉपुलर गीतकार लालजी पांडे यानी अनजान के बेटे हैं.
– उनके पिता ने बिग बी के लिए ‘खईके पान बनारस वाला’ और ‘मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है’ जैसे ब्लॉक बस्टर सॉन्ग लिखे.

– बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से समीर ने एम कॉम किया. बाद बैंक में उनकी ऑफिसर की नौकरी लग गई. लेकिन कुछ सालों बाद समीर ने ये नौकरी छोड़ दी.
– असल में समीर अपने पिता की तरह गीतकार बनना चाहते थे. अपने सपने को पूरा करने के लिए आखिरकार वे मुंबई आ गए.
– गीतकार बनने से पहले समीर अपने पिता के साथ गानों की सीटिंग पर जाते थे. इसी बीच उनकी मुलाकात किशोर कुमार से हुई.
– साल 1983 में समीर ने फिल्म एक बार चले आओ के लिए गाना लिखा. इस फिल्म के लिए लिखे गानों को लोगों ने पसंद किया. तब से समीर के गाने लिखने का सिलसिला शुरू हो गया.

– फिल्म स्वर्ग का गाने ‘ऐ मेरे दोस्त लौट के आ जा’ समीर ने लिखा था, जिसे लोगों ने बहुत सराहा.
– आमिर खान और माधुरी दीक्षित की ब्लॉक बस्टर फिल्म दिल से समीर की किस्मत चमकी. इस फिल्म के सभी गाने समीर ने लिखे थे.
– साल 1990 में आई फिल्म आशिकी के गाने भी समीर ने लिखे थे. इस फिल्म के गाने आज भी लोगों की जबान पर है. इस फिल्म के लिए समीर को फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था.
– अपने फिल्मी करियर में गीतकार समीर ने लगभग 500 फिल्मों के लिए 4000 से ज्यादा गाने लिखे. उनके नाम सबसे अधिक गाने लिखने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है.
– समीर ने राजा हिंदुस्तानी, हीरो नंबर 1, आंटी नंबर 1, बड़े मियां छोटे मियां, कुछ कुछ होता है, प्यार किया तो डरना क्या, सिर्फ तुम, धड़कन, कसर, कभी खुशी कभी गम जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्मों के लिए सुपरहिट गाने लिखे. इस फिल्मों के गाने आज भी पार्टियों में बजते हैं.
