Close

जुड़वां बच्चों के साथ गोल्डन टेम्पल पहुंचीं संभावना सेठ, गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेककर लिया आशीर्वाद, शेयर की तस्वीरें (Sambhavna Seth Visits Golden Temple With Her Twins, Seeks Blessings Of Guru Granth Sahib, Shares Adorable Pics)

संभावना सेठ (Sambhavna Seth) के घर बड़ी मन्नतों के बाद खुशियां आई हैं. वो और उनके पति अविनाश द्विवेदी (Avinash Dwivedi) शादी के 10 साल बाद पैरेंट्स बने हैं. सरोगेसी के जरिए उन्होंने जुड़वां बच्चों को वेलकम किया है. उन्होंने बच्चों के बेहद प्यारे नाम रखे हैं, बेटी का ध्वजा (Dhwajah) और बेटे का युगार्थ (Yugaarth). पैरेंट्स बनकर दोनों बेहद खुश हैं और अपने बच्चों के साथ बेस्ट मोमेंट्स बिता रहे हैं, जिसकी झलक वो अपने डेली व्लॉग में दिखाती रहती हैं, जो उनके फैंस को बेहद पसंद आती हैं.

अब अपने ट्विन बच्चों के साथ संभावना और अविनाश अमृतसर पहुंचे हैं. ये पैरेंट्स बनने के बाद बच्चों के साथ उनकी पहली आउटिंग है और बच्चों के साथ पहली ट्रिप करते हुए दोनों बेहद एक्साइटेड दिखे. अमृतसर पहुंचते ही संभावना ऑयर अविनाश गोल्डन टेम्पल (Sambhavna Seth Visits Golden Temple With Her Twins) पहुंचे. यहां पहुंचकर उन्होंने बच्चों के साथ गुरु घर में माथा टेका और सरबत के भले की अरदास (Sambhavna Seth seeks blessings at Golden Temple) की और वाहेगुरु का शुक्राना अदा किया.

संभावना ने पहले अमृतसर (Sambhavna Seth Visits Amritsar) ट्रिप की झलक अपने व्लॉग में दिखाई और अब उन्होंने गोल्डन टेम्पल से कुक तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी शेयर की हैं. उनके बच्चों की क्यूटनेस देख फैंस का दिन बन गया है. ध्वजा और युगार्थ सिर पर रुमाला बांधकर बेहद क्यूट लग रहे हैं. दोनों ने मुस्कुराते हुए कैमरे को पोज़ दिए. इसके अलावा संभावना और अविनाश ने भी बच्चों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं.

इसके बाद दोनों अपने फ्रेंड के घर पहुंचे, जहां उनका मायके जैसा स्वागत किया गया. ये देखकर संभावना इमोशनल भी हो गईं. इसके बाद कपल ने अपने दोस्तों संग माता रानी के दरबार में भी हाजिरी लगाई और पूरी फैमिली ने माता रानी का आशीर्वाद लिया.

अमृतसर ट्रिप की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में संभावना ने लिखा, “बस इसके आगे मैं क्या बोलूं.” एक्ट्रेस ने हार्ट इमोजी बनाया है. फैंस और सेलेब्स को उनके बच्चे एडोरेबल लग रहे हैं और फैंस अब भर भरकर उन पर प्यार लुटा रहे हैं. संभवना सेठ की ये पोस्ट अब तेज़ी से वायरल हो रही है.

Share this article