Close

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने के ट्विन्स हुए 6 महीने के, कपल ने सेलिब्रेट किया जुड़वां बेटों का हाफ ईयर बर्थडे, शेयर किया इमोशनल पोस्ट (Divyanka Tripathi & Vivek Dahiya Celebrate Twin Sons’ 6-Month Birthday, Writes Emotional Post, ‘You Turned Our Lives Beautifully Upside Down’)

टीवी के पॉपुलर कपल दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) की खुशियां सातवें आसमान पर हैं. शादी के 10 साल बाद ट्विन बेटों के पैरेंट्स बनकर कपल बेहद खुश है और पैरेंटहुड का हर मोमेंट एन्जॉय कर रहे हैं. दिव्यांका ने 26 मई को जुड़वा बेटों को जन्म दिया था. अब एक्ट्रेस के लाडले 6 महीने के हो गए हैं. ऐसे में दिव्यांका ने खास अंदाज में बेटों को 6 मंथ बर्थडे विश किया है.

दिव्यांका ने अपने बेटों के 6 मंथ बर्थडे पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर की हैं, जिसमें दिव्यांका और विवेक ने अपने लाडलों पर प्यार लुटाते हुए तस्वीरें भी शेयर की हैं. एक तस्वीर में उन्होंने बेटों की हल्की सी झलक भी दिखाई है. साथ ही कैप्शन में दिव्यांका ने प्यारा सा नोट भी लिखा है.

अपने बेटों को हाफ ईयर बर्थडे विश करते हुए दिव्यांका ने लिखा, “एक में पापा का चार्म है और मम्मा की प्यारी मुस्कान, तो दूसरे में पापा की स्ट्रेन्थ और मम्मा की आत्मनिर्भरता की झलक है. दो नन्हें बच्चे, जो एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं, लेकिन दोनों ही हमारे दिल को खुशियों से भर देते हैं.”

दिव्यांका ने आगे लिखा, “कभी सोचा नहीं था कि सुबहें इतनी मैजिकल हो सकती हैं और दो नन्हीं बिना दांतों वाली मुस्कान पूरी दुनिया की परेशानियों को भुला सकती हैं. छह महीने पहले तुम दोनों ने हमारी पूरी तरह से प्लान की गई जिंदगी को खूबसूरती से उलट-पुलट कर दिया. काश, हमने इस खूबसूरत पागलपन को पहले ही अपना लिया होता!”

दिव्यांका की इस पोस्ट पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें हाफ ईयर बर्थडे विश कर रहे हैं.

बता दें कि कपल ने अब भी बच्चों का फेस रिवील नहीं किया है. हालांकि पहले कपल ने बच्चों को स्पॉटलाइट से दूर रखा था, लेकिन फाइनली दिवाली के दिन उन्होंने बच्चों के नाम रिवील कर दिए. दोनों बेटों का नाम उन्होंने दैविक (Daivik) और वैदविक (Vadvik) रखा है. वर्कफ्रंट की बात करें तो दिव्यांका लंबे समय से टीवी से दूर हैं. लेकिन इस वक्त वो अपने पति के विवेक के साथ कलर्स के शो ‘पति-पत्नी और पंगा 2’ में नजर आ रही हैं.

Share this article